{"_id":"6ac15e1aeacce92bc50372f6","slug":"roadways-bus-service-from-hisar-to-ramnagar-has-resumed-hisar-news-c-21-hsr1005-964897-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हिसार से रामनगर के लिए फिर शुरू हुई रोडवेज बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हिसार से रामनगर के लिए फिर शुरू हुई रोडवेज बस सेवा
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। यात्रियों की मांग को देखते हुए रोडवेज ने हिसार से रामनगर के लिए बस सेवा फिर शुरू कर दी है। बस हिसार से सुबह 10 बजे रवाना होकर मुरादाबाद होते हुए रात 8 बजे रामनगर पहुंचेगी। इस बस सेवा से मुरादाबाद और रामनगर (नैनीताल जिला) जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। यात्री लंबे समय से इसे दोबारा हिसार से चलाने की मांग कर रहे थे।
कुछ साल पहले यह बस हिसार से चलती थी, लेकिन किन्हीं कारणों से सेवा बंद कर दी गई थी और इसका संचालन रोहतक बस स्टैंड से किया जा रहा था। यात्रियों की मांग पर अब इसे फिर हिसार से शुरू किया गया है।
यह रहेगा रूट
बस हिसार से मुरादाबाद होते हुए रामनगर जाएगी। रास्ते में हांसी, महम, रोहतक, सांपला, डासना, गढ़गंगा, भोजपुर, ठाकुरद्वारा और काशीपुर बस स्टैंड पर इसका ठहराव होगा। इससे इन शहरों के यात्रियों को भी बस सेवा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
यह रहेगा शेड्यूल
हिसार से बस सुबह 10 बजे, रोहतक से दोपहर 12:15 बजे और मुरादाबाद से शाम 5:30 बजे रवाना होगी। रामनगर में रात 8 बजे पहुंचेगी। वापसी में बस दिल्ली होते हुए हिसार आएगी। रामनगर से सुबह 3:45 बजे, काशीपुर से 4:15 बजे, मुरादाबाद (रामपुर तिराहे) से 5:15 बजे, गढ़गंगा से 6:15 बजे और दिल्ली से 8:30 बजे रवाना होगी। हिसार में दोपहर एक बजे पहुंचेगी।
-- -- -- -- -- -- --
रामनगर के लिए रोडवेज ने बस सेवा शुरू की है। इस बस सेवा के शुरू होने से यात्रियों को काफी फायदा होगा।
- प्रीतम सिवाच, यातायात प्रबंधक।
-- -- -- -
यात्रियों की मांग पर इस बस सेवा को फिर हिसार से शुरू किया गया है। बस को लेकर यात्रियों का अच्छा रुझान देखने को मिलेगा।
- राजकुमार चौहान, प्रधान, हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन।