फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Hisar News ›   Former Finance Minister Captain Abhimanyu arrived in Hansi; described PM Modi's 25 years of public life as historic.

हांसी पहुंचे पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को बताया ऐतिहासिक

Wed, 07 Oct 2026 02:37 PM IST
Naveen Naveen
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:37 PM IST
Former Finance Minister Captain Abhimanyu arrived in Hansi; described PM Modi's 25 years of public life as historic.
पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु बुधवार को हांसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि आज दिन भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को उसी तरह याद करेंगी, जिस तरह देश के इतिहास में सम्राट अशोक, चंद्रगुप्त और विक्रमादित्य के शासनकाल को याद किया जाता है। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि एक सामान्य गरीब परिवार में जन्म लेकर लोकतंत्र की सीढ़ियां चढ़ते हुए नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के पद तक पहुंचे। उन्होंने अपने व्यक्तिगत हितों से ऊपर राष्ट्रहित को रखा और लगातार देश की सेवा की। गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए गुजरात मॉडल की चर्चा दुनिया में हुई और प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में बड़े स्तर पर बदलाव देखने को मिले। विधायक जस्सी पेटवाड़ द्वारा पिकनिक और रील को लेकर किए गए बयानों पर कैप्टन अभिमन्यु ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जस्सी पेटवाड़ अभी छोटे बच्चे हैं। उन्होंने कहा कि अगर वह 2029 के चुनाव की तैयारी की बात कर रहे हैं तो 2029 का इंतजार क्यों कर रहे हैं, अभी मैदान में आ जाएं। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा, जस्सी पेटवाड़ विधायक भाई, जल्दी मैदान में आ जाओ। 2029 की वाट क्यों देख रहे हो? अभी आ जाओ मैदान में। लोग भी वाट देख रहे हैं। फिर पता चल जाएगा किसकी बनेगी। जनता बनाएगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बाबू और बेटे को भी ले आओ और गुरु को भी मैदान में ले आओ। उन्होंने कहा कि 2029 का इंतजार करने के बजाय अभी जनता के बीच आकर अपनी ताकत दिखाएं। जस्सी पेटवाड़ ने अपने बयान में कहा था कि रील नहीं बनाता, रेल बनाता हूं। का जिक्र करते हुए भी कैप्टन अभिमन्यु ने कटाक्ष किया और कहा कि जल्दी मैदान में आ जाओ। नारनौंद क्षेत्र को लेकर कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि जनता हर चीज को अच्छी तरह समझती और देखती है। उन्होंने दावा किया कि लोगों में इस बात की पीड़ा है कि क्षेत्र के विकास का पहिया रुक गया है। उन्होंने कहा कि नारनौंद के लोग महसूस कर रहे हैं कि क्षेत्र को विकास में जो आगे बढ़ना था, वह कहीं पीछे छूट गया। उनके अनुसार लोगों को लग रहा है कि उनके सपनों और अरमानों को नुकसान पहुंचा है और नारनौंद विकास के मामले में हरियाणा में मजबूत स्थान बनाने की दिशा में पिछड़ रहा है। अभय चौटाला और कांग्रेस द्वारा भाजपा तथा मुख्यमंत्री को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर कैप्टन अभिमन्यु ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति 10 वर्ष तक मुख्यमंत्री रहा, वह आज एक जिले या क्षेत्र को अपना गढ़ बताने तक सीमित क्यों रह गया।उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा को अपना परिवार मानना चाहिए था। कैप्टन अभिमन्यु ने आरोप लगाया कि विपक्ष आज अपने राजनीतिक परिवारों की विरासत बचाने के संघर्ष में लगा हुआ है। उन्होंने डिजिटल क्रांति का जिक्र करते हुए कहा कि भारत आज डिजिटल क्षेत्र में दुनिया के अग्रणी देशों में खड़ा है। गरीब और वंचित वर्ग के जीवन में सुधार के लिए अनेक योजनाएं और नीतियां लागू की गईं। उन्होंने दावा किया कि पिछले 11 वर्षों में करीब 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने का काम हुआ है। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने दो पीढ़ियों को प्रेरणा देने का काम किया है। उनके 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन को लेकर देशभर में ‘सेवा संकल्प ज्योति यात्रा’ निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि आम जनता, बुजुर्ग और माताएं प्रधानमंत्री को अपना आशीर्वाद दे रहे हैं। वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया गया है और देश की जनता चाहती है कि नरेंद्र मोदी इसी तरह देश का नेतृत्व करते रहें। उन्होंने कहा कि विपक्ष को हरियाणा के नौजवान, किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी, शोषित, वंचित और पिछड़े वर्ग की चिंता नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष की राजनीति का उद्देश्य केवल बाबू और बेटे का राज तथा दादा-पोते का चक्कर चलाना है। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि जनता सब जानती है कि उसका भला कौन कर सकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यशैली और व्यवहार की प्रशंसा करते हुए कहा कि जनता उन्हें दिल से प्यार करती है। वहीं, प्रदेश में चल रही डीएपी खाद की कमी को लेकर पूछे गए सवाल पर कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि उनकी जिला उपायुक्त से बात हुई है और डीसी ने विश्वास दिलाया है कि डीएपी की किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: ट्रक बिजली के खंभों से टकराया, प्रभावित हुई बिजली, बड़ी दुर्घटना बची

07 Oct 2026

VIDEO: संत गाडगे प्रेक्षागृह में अवध संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

07 Oct 2026

वडनगर से काशी पहुंचे 500 बाइक यात्रियों का होगा भव्य स्वागत

07 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुनोत्री हाईवे पर पाली गाड़ से जानकीचट्टी तक आवाजाही बहाल, सारी गाड़ के पास अभी बंद

07 Oct 2026

उज्जैन: भांग से शृंगार कर श्री गणेश के रूप में सजे बाबा महाकाल, भक्तों ने किए दिव्य दर्शन, जानें आरती का समय

07 Oct 2026
विज्ञापन

भावना क्लार्क्स इन होटल के पास खोखों में लगी भीषण आग

07 Oct 2026

मामूली कहासुनी के बाद बैंसी में व्यक्ति को चाकू मारा, हालत गंभीर

07 Oct 2026
विज्ञापन

देहरादून: एमबीबीएस फर्जीवाड़े को लेकर समाजसेवी प्रदीप बहुगुणा ने उठाए सवाल

07 Oct 2026

मसूरी: पांडवाज की प्रस्तुतियों ने शरदोत्सव की शाम को बनाया यादगार

07 Oct 2026

Meerut: एमडीए की दीवार पर लिखा "यहां थूकना मना है", वहीं गुटखों की पीक से रंग दी पूरी दीवार

07 Oct 2026

मेरठ: व्यापारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर दिया ज्ञापन

06 Oct 2026

मेरठ: मोहम्मद अकरम रज़ा ने एमएलसी स्नातक निर्वाचन के लिए किया नामांकन

06 Oct 2026

मेरठ: तीरंदाज नीरज चौहान को एशियाई खेल में पदक जीतने पर सम्मानित किया

06 Oct 2026

मेरठ: जली कोठी कोठी के वासियों ने लगाए अवैध रूप से दुकानें बनाने के आरोप

06 Oct 2026

मेरठ: टीपी नगर थाने से बागपत रोड वाला रास्ता बंद, सड़क निर्माण चल रहा

06 Oct 2026

कानपुर: डीसीपी ट्रैफिक ने एसी और स्लीपर बसों का जायजा लिया

06 Oct 2026

कानपुर: सपाइयों ने धरना-प्रदर्शन किया, पुतला फूंकने से रोकने पर पुलिस से भिड़े

06 Oct 2026

सहपऊ के गांव नगला सुखराम के आंगनबाड़ी केंद्र पर लगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

06 Oct 2026

होके नीले पर सवार, खाटू नगरी से आया है कोई जादूगर भजन पर झूमे श्रद्धालु।

06 Oct 2026

हादसा: हरदा-बैतूल हाईवे पर नमकीन से भरे कंटेनर में लगी भीषण आग, पूरा माल जलकर राख; दूर से दिख रही थीं लपटें

06 Oct 2026

मांगों को लेकर आशा वर्कर का सीएचसी में प्रदर्शन

06 Oct 2026

हाथरस में सपा कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका

06 Oct 2026

ऊना: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में युकां ने किया प्रदर्शन

06 Oct 2026

शाहजहांपुर: रेलवे में आउटसोर्सिंग के विरोध में नरमू का प्रदर्शन

06 Oct 2026

शाहजहांपुर: पोस्टर प्रदर्शनी में दिखी बच्चों की प्रतिभा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां

06 Oct 2026

पीलीभीत: डीएम आलोक कुमार ने निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज का किया निरीक्षण

06 Oct 2026

टाइफाइड से छात्रा खुशी की मौत के बाद जागे विभाग, स्वास्थ्य विभाग ने जांच और दवा का छिड़काव शुरू कराया

06 Oct 2026

नूंह: रेवासन के पास रॉन्ग साइड से आ रहे कैंटर ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत

06 Oct 2026

राज्य स्तरीय स्कूल खेलों में गुरुग्राम की अंडर-19 जिम्नास्टिक टीम ने जीता स्वर्ण

06 Oct 2026

एमपी: निवाड़ी में रिश्तों का कत्ल, पिता ने दो माह की मासूम बेटी की गला घोंटकर हत्या की, नीम के नीचे दफनाया

06 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed