Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
For the first time, the burning of Ravana effigies will take place in the village of Anchal in Hansi; a 51-foot-tall effigy will be the center of attraction.
{"_id":"6ad6facdc4bf596d80062be7","slug":"video-for-the-first-time-the-burning-of-ravana-effigies-will-take-place-in-the-village-of-anchal-in-hansi-a-51-foot-tall-effigy-will-be-the-center-of-attraction-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी के गांव आंचल में पहली बार होगा रावण दहन, 51 फुट ऊंचा पुतला आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी के गांव आंचल में पहली बार होगा रावण दहन, 51 फुट ऊंचा पुतला आकर्षण का केंद्र
हांसी क्षेत्र के गांव आंचल में इस बार दशहरे के अवसर पर पहली बार रावण दहन का आयोजन किया जाएगा। गांव में दशहरे की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और आज शाम 5 बजे 51 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। गांव में ही इस आयोजन के होने से ग्रामीणों में खासा उत्साह और खुशी का माहौल है।
ग्रामीणों ने बताया कि पहले दशहरे पर रावण दहन देखने के लिए उन्हें शहर जाना पड़ता था, लेकिन अब गांव में ही यह आयोजन होने से उन्हें सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पहली बार इस तरह का आयोजन होना खुशी की बात है, जिससे बच्चों और युवाओं को भी दशहरे का पर्व उत्साह के साथ मनाने का अवसर मिलेगा।
गांव के सरपंच प्रतिनिधि अनिल यादव ने बताया कि दशहरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और गांव में 51 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव में पहली बार रावण दहन का आयोजन होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है और सभी ग्रामीण मिलकर उत्साह के साथ दशहरा मनाने की तैयारी कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।