फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Mobile hacked as soon as you download the APK file on Instagram

Hisar News: इंस्टाग्राम पर एपीके फाइल डाउनलोड करते ही मोबाइल हैक, दंपती के खातों से 1.03 लाख निकाले

Tue, 20 Oct 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 20 Oct 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Mobile hacked as soon as you download the APK file on Instagram
हिसार। इंस्टाग्राम पर रील देखते समय एपीके फाइल डाउनलोड करना मिल गेट निवासी दंपती को भारी पड़ गया। फाइल डाउनलोड करने के बाद मोबाइल फोन हैक हो गया और अज्ञात लोगों ने गूगल पे के माध्यम से पति-पत्नी के बैंक खातों से 1 लाख 3 हजार रुपये निकाल लिए। जांच अधिकारी नरेंद्र ने बताया कि पीड़ित चंद्रभान की शिकायत पर साइबर थाना हिसार में जीरो प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शिकायत में चंद्रभान ने बताया कि वह मूल रूप से नलवा गांव का रहने वाला है और फिलहाल मिल गेट स्थित राठी कॉलोनी में रहता है। वह डीसीएम टेक्सटाइल कंपनी में नौकरी करता है। 13 अक्तूबर की रात करीब 9:30 बजे वह इंस्टाग्राम पर रील देख रहा था। इसी दौरान उसे ''''जिया एप'''' दिखाई दी। उसने एप डाउनलोड करने के विकल्प पर क्लिक किया जिससे एक एपीके फाइल डाउनलोड हो गई।
विज्ञापन

चंद्रभान के अनुसार 14 अक्तूबर को उसका गूगल पे काम नहीं कर रहा था और मोबाइल अपने आप हैक हो गया। इसके बाद उसने एपीके फाइल डिलीट कर दी। बैंक खातों का बैलेंस चेक करने पर पता चला कि उसके और उसकी पत्नी के खातों से कुल 1 लाख 3 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। उसने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के साथ थाने में भी बयान दर्ज करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये सावधानी बरतें
एपीके फाइल डाउनलोड या इंस्टॉल करने से बचें। ऐसी फाइलों के जरिये मोबाइल में मैलवेयर आ सकता है जिससे निजी डेटा चोरी होने और बैंक खातों से धोखाधड़ी का खतरा रहता है।
गलती से संदिग्ध एपीके फाइल डाउनलोड या इंस्टॉल हो जाए तो मोबाइल का डेटा और वाई-फाई तुरंत बंद कर दें।
डाउनलोड फोल्डर से संदिग्ध फाइल हटाएं और संबंधित संदिग्ध एप को अनइंस्टॉल करें।

बैंक खाते से जुड़ी वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed