फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   us secretary of state marco rubio three day india visit SJaishankar mumbai

मार्को रूबियो: अमेरिकी विदेश मंत्री आज पहुचेंगे भारत; ऊर्जा, व्यापार और रक्षा समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Tue, 20 Oct 2026 10:49 AM IST
अमन मौर्या पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अमन मौर्या Updated Tue, 20 Oct 2026 10:49 AM IST
सार

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो मंगलवार से भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर आ रहे हैं। इस दौरान वे मुंबई में विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगे और ऊर्जा, व्यापार, रक्षा तथा आर्थिक संबंधों पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
us secretary of state marco rubio three day india visit SJaishankar mumbai
मार्को रूबियो, अमेरिकी विदेश मंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो मंगलवार से भारत की तीन दिवसीय यात्रा शुरू करेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य ऊर्जा, व्यापार और निवेश, रक्षा और महत्वपूर्ण तकनीकों के क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाना है। साथ ही, वे पश्चिम एशिया संकट पर भी अपने विचार साझा करेंगे। इस साल रूबियो की यह दूसरी भारत यात्रा है, जो ऐसे समय में हो रही है जब दोनों देशों के संबंधों में तनाव बना हुआ है। मई में अपनी पिछली यात्रा के दौरान, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ बातचीत की थी। इसके अलावा, उन्होंने 'क्वाड' देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भी हिस्सा लिया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'यूरोप ने नहीं दिया साथ': भारत-चीन पर टैरिफ लगाने पर अमेरिका ने क्यों कहा ऐसा, रूसी ऊर्जा खरीद पर क्या बोला?
विज्ञापन


क्या है यात्रा का उद्देश्य?
अमेरिकी विदेश मंत्री के साथ एक बड़ा व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी आ सकता है। 20 से 22 अक्तूबर तक चलने वाली उनकी इस यात्रा का मुख्य फोकस भारत-अमेरिका के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने पर रहने की संभावना है। मंगलवार दोपहर मुंबई में होने वाली बैठक में, जयशंकर और रूबियो 'भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी' को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय (एमईए) के अनुसार, रूबियो दोपहर 2:15 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। जयशंकर के साथ मुलाकात के अलावा, मुंबई में रुबियो 26/11 के आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए ताज मेमोरियल पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इस हमले में 160 से अधिक लोगों की जान गई थी, जिनमें छह अमेरिकी नागरिक भी शामिल थे। अमेरिकी विदेश मंत्री अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।


विदेश मंत्रालय ने क्या कह?
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पिछले हफ्ते कहा था, 'बातचीत में द्विपक्षीय सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों को शामिल किए जाने की उम्मीद है। इनमें ऊर्जा, व्यापार और निवेश, रक्षा, महत्वपूर्ण और उभरती तकनीकें, तथा आपसी हित के अन्य विषय शामिल हैं।' दोनों पक्षों के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते और पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी चर्चा होने की संभावना है। जायसवाल ने कहा कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच उच्च-स्तरीय बातचीत को बनाए रखने और हमारी साझा प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने का एक अवसर प्रदान करेगी।

ये भी पढ़ें: अमेरिका: सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने बढ़ते ध्रुवीकरण पर जताई चिंता, अल्पसंख्यकों पर हुए हमले को लेकर क्या कहा?

बुधवार को रूबियो गुजरात के जामनगर जाएंगे। अपनी यात्रा से पहले, उज्बेकिस्तान में रूबियो ने कहा कि अमेरिका भारत के साथ व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के बहुत करीब है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि रूसी तेल खरीदने पर अमेरिका द्वारा टैरिफ (शुल्क) में छूट देने का फैसला इसी से जुड़ा है। पिछले हफ्ते, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और रूसी तेल के पांच सबसे बड़े खरीदारों (जिनमें भारत भी शामिल है) के खिलाफ लगे कुछ प्रतिबंधों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed