Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Ayurveda Day celebrated at HAU, Hisar; Dr. Mahipal Singh says our diet is the cure for every ailment.
{"_id":"6ab3b2fbd9dbbe29ae0ee810","slug":"video-ayurveda-day-celebrated-at-hau-hisar-dr-mahipal-singh-says-our-diet-is-the-cure-for-every-ailment-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार एचएयू में मनाया आयुर्वेद दिवस, डाॅ. महिपाल सिंह बोले- हमारा आहार ही हर बीमारी का उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार एचएयू में मनाया आयुर्वेद दिवस, डाॅ. महिपाल सिंह बोले- हमारा आहार ही हर बीमारी का उपचार
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौलिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय के सभागार में आयुर्वेद दिवस-2026 के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि कुलसचिव डॉ. पवन कुमार ने कहा कि आयुर्वेद का उद्देश्य केवल रोग का उपचार करना नहीं बल्कि स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा और रोग काे जड़ से खत्म करना है। आयुर्वेद में औषधीय पौधों और प्राकृतिक संसाधनों का विशेष महत्व है। औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती, अनुसंधान और प्रसंस्करण के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने की व्यापक संभावनाएं हैं।
औषधीय, सुगंध एवं क्षमतावान फसल अनुभाग, अनुवांशिकी एवं पौध प्रजनन विभाग की ओर बुधवार को आयोजित कार्यशाला में ऑल अल्टरनेटिव मेडिकल काउंसिल के चेयरमैन डॉ.महिपाल सिंह ने हमारा आहार ही हर बीमारी का उपचार है। सभी बीमारी आपके भोजन - दिनचर्या पर निर्भर करता है।प्राकृतिक जीवनशैली, संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या, योग, व्यायाम, पर्याप्त नींद से हम पूरी निरोगी काया पा सकते हैं।
अनुसंधान निदेशक डॉ. राजबीर गर्ग ने कहा कि किसानों को पारंपरिक फसलों के साथ-साथ वैकल्पिक व लाभकारी कृषि मेंऔषधीय एवं सुगंधित फसलों को शामिल करना चाहिए । इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता सुमित्रा मंगाली, डॉ. एएस. ढांडा ,विभागाध्यक्ष डॉ. एसके पाहुजा , डॉ. राजेश आर्य , डॉ नरेश कौशिक, डॉ राजेश गेरा, डॉ. अजय विशिष्ट, डॉ. कृष्ण कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।