Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
two crore in arrears under Rule 134-A in Tohana; private schools facing financial crisis; meeting with District Education Officer soon.
{"_id":"6a8bdc4a23d6f307f40d8b8d","slug":"video-two-crore-in-arrears-under-rule-134-a-in-tohana-private-schools-facing-financial-crisis-meeting-with-district-education-officer-soon-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना: 134-ए के तहत 2 करोड़ बकाया, प्राइवेट स्कूलों में आर्थिक संकट, जल्द मिलेंगे जिला शिक्षा अधिकारी से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना: 134-ए के तहत 2 करोड़ बकाया, प्राइवेट स्कूलों में आर्थिक संकट, जल्द मिलेंगे जिला शिक्षा अधिकारी से
टोहाना ब्लॉक के प्राइवेट स्कूल संघ ने नियम 134-ए के तहत राशि का भुगतान न होने पर रोष जताया है। संघ के प्रधान रणधीर पुनिया ने बताया कि टोहाना के लगभग 40 निजी स्कूल हर साल गरीब बच्चों को 134-ए के तहत निशुल्क शिक्षा दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा इसके लिए हर साल दो किश्तों में राशि जारी की जाती है, लेकिन टोहाना ब्लॉक के स्कूलों को पिछले चार साल से इसका लाभ नहीं मिल रहा है। इस बार भी शिक्षा विभाग ने फतेहाबाद जिले के लिए करोड़ों रुपये की राशि जारी की है, लेकिन टोहाना में महज चार स्कूलों को ही भुगतान मिला है।
पुनिया ने बताया कि पिछले 10 सालों से लगभग 2 से ढाई करोड़ रुपये की राशि बकाया है। स्कूल अपने स्तर पर सभी खर्च वहन कर रहे हैं, जिससे कई स्कूल घाटे में चले गए हैं। जिन स्कूलों में 134-ए के बच्चे ज्यादा हैं, उनकी स्थिति और खराब है। अगर सरकार समय पर भुगतान करे तो स्कूल सुचारू रूप से चल सकें।
संघ ने बताया कि इस संबंध में एक-दो दिन में जिला शिक्षा अधिकारी से मिलकर बकाया राशि जल्द जारी करने की मांग की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।