{"_id":"6ae09941534cc9df90049585","slug":"video-students-made-aware-of-traffic-rules-and-cybersecurity-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों को यातायात नियमों और साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों को यातायात नियमों और साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
फतेहाबाद। पुलिस शहीदी पखवाड़े के तहत पुलिस की ओर से गांव जांडली कलां स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों, साइबर अपराधों से बचाव, आपातकालीन हेल्पलाइन डायल-112 और खेलकूद के महत्व की जानकारी दी। साथ ही उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने, दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, सड़क पार करते समय सावधानी बरतने और वैध ड्राइविंग लाइसेंस के बिना वाहन नहीं चलाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन खुद की सुरक्षा के साथ दूसरों की जान बचाने के लिए भी जरूरी है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल के बारे में बताया गया। आपात स्थिति में डायल-112 और साइबर ठगी की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 का उपयोग करने की जानकारी भी दी गई। अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली, यातायात नियमों और साइबर सुरक्षा से जुड़े सवाल पूछे। पुलिस टीम ने उनके सवालों के जवाब देकर जागरूक किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।