Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Ranbir Singh Gangwa stated that Narendra Modi's birthday will be observed as an occasion for service and resolve, noting that the PM has set an example of transparency and good governance over the past 25 years.
{"_id":"6aa7bf6c7ce0cdbdb702c983","slug":"video-ranbir-singh-gangwa-stated-that-narendra-modis-birthday-will-be-observed-as-an-occasion-for-service-and-resolve-noting-that-the-pm-has-set-an-example-of-transparency-and-good-governance-over-the-past-25-years-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"रणबीर सिंह गंगवा बोले: सेवा और संकल्प के अवसर के रूप में मनाया जाएगा नरेंद्र मोदी का जन्मदिन, पीएम ने 25 वर्षों में पारदर्शिता और सुशासन का उदाहरण पेश किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रणबीर सिंह गंगवा बोले: सेवा और संकल्प के अवसर के रूप में मनाया जाएगा नरेंद्र मोदी का जन्मदिन, पीएम ने 25 वर्षों में पारदर्शिता और सुशासन का उदाहरण पेश किया
फतेहाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता और सुशासन का उदाहरण पेश किया है। उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए गुजरात मॉडल प्रस्तुत किया और प्रधानमंत्री के रूप में भारत को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाने का काम किया। पिछले 25 वर्षों से वे बिना रुके और बिना थके प्रदेश व देश की सेवा में जुटे हुए हैं। यह बात कैबिनेट मंत्री हरियाणा रणबीर सिंह गंगवा ने सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय ‘उदय कमल’ में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही।
कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष देश के लिए सेवा, सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण के लिए समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकाल के दौरान यह दिखाया है कि पारदर्शिता के साथ किस प्रकार शासन चलाया जा सकता है। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने विकास का जो मॉडल स्थापित किया, उसी अनुभव को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री के रूप में देश के विकास को नई दिशा दी।
उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पहले गुजरात में और बाद में पूरे देश में प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाता रहा है। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न सेवा और जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि इस वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन और भी विशेष महत्व रखता है, क्योंकि 7 अक्टूबर 2026 को उनके मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि भारतीय राजनीति में अपने आप में महत्वपूर्ण है। देश में ऐसे बहुत कम नेता हैं, जिन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में लगातार इतने लंबे समय तक जनसेवा की हो।
उन्होंने कहा कि भाजपा इस अवसर को केवल जन्मदिन समारोह के रूप में नहीं, बल्कि सेवा और संकल्प के अवसर के रूप में मना रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं को आह्वान किया जा रहा है कि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा कार्यों को गति दें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा भाव से प्रेरणा लेकर जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।