{"_id":"6880a9a798dd75104e09629d","slug":"video-organizing-khet-pathshala-in-fatehabad-2025-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: पीसीसीएच स्कीम के तहत मताना व धांगड़ में किसान खेत पाठशाला का हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: पीसीसीएच स्कीम के तहत मताना व धांगड़ में किसान खेत पाठशाला का हुआ आयोजन
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा गांव मताना व धांगड़ में पीसीसीएच स्कीम के अंतर्गत कपास फसल पर किसान खेत पाठशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर किसानों के खेतों में जाकर कृषि एवं किसान कल्याण की टीम ने कपास फसल के खेतों में कीटों का सर्वे किया गया।
इस टीम में सहायक पौधा संरक्षण अधिकारी डॉ. जगीर सिंह, खंड कृषि अधिकारी डॉ. जय कुमार भौरिया, कृषि पर्यवेक्षक लवदीप शर्मा व भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के क्षेत्रीय एकीकृत नाशी जीव प्रबंधन केंद्र फरीदाबाद के सहायक पौधा सरंक्षण अधिकारी डॉ. सूरज बरनवाल, डॉ. लक्ष्मीकांत, डॉ केपी शर्मा शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि रसचूसक कीटों में तेले का आर्थिक कगार एक से दो तेला प्रतिपत्ता पाए गए बाकी रसचूसक कीट जैसे चूरड़ा, सफेद मक्खी मिलीबग आदि आर्थिक कगार से कम पाए गए। चबाकर खाने वाले कीट गुलाबी सुंडी एवं अन्य कीटों का कहीं भी किसी भी खेत में प्रकोप नहीं पाया गया। इस दौरान किसानों को एनएसकेई 5 प्रतिशत नीम आधारित कीटनाशकों का स्प्रे करने की सलाह दी गई व समन्वित कीट प्रबधंन तकनीक का प्रयोग करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।