{"_id":"6ae098ca07655515bc003fcb","slug":"video-ig-inspected-the-preparations-of-fatehabad-police-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"आईजी ने परखी फतेहाबाद पुलिस की तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपात परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंगलवार को रोहतक रेंज के पुलिस महानिरीक्षक हमीद अख्तर ने पुलिस लाइन फतेहाबाद का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर भी मौजूद रही। इसके बाद आईजी ने पुलिस टुकड़ी की सलामी ली और जवानों के अनुशासन व कार्यकुशलता का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस की विभिन्न प्लाटूनों ने दंगा नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए व्यावहारिक अभ्यास किया। जवानों ने आंसू गैस, केन शील्ड और अन्य दंगा-रोधी उपकरणों के इस्तेमाल का प्रदर्शन किया। आईजी ने जवानों की सतर्कता, त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता और आपसी तालमेल को परखा। उन्होंने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में संयम और सूझबूझ से काम करने की जरूरत पर जोर दिया।
वज्रा समेत पुलिस वाहनों का किया निरीक्षण
आईजी ने दंगा-रोधी वाहन वज्रा सहित अन्य पुलिस वाहनों और सुरक्षा संसाधनों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आपात स्थिति में संसाधनों की उपयोगिता और पुलिस टीमों की तैयारियों का जायजा लिया।
-
अधिकारियों के साथ की बैठक
निरीक्षण के बाद आईजी ने पुलिस अधीक्षक और जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था की स्थिति और सुरक्षा तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों पर निगरानी रखने, किसी भी अप्रिय घटना की आशंका पर समय रहते कार्रवाई करने और आमजन के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए। इस दौरान एएसपी मुख्यालय दिव्वाशीं सिंगला सहित जिले के डीएसपी और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।