{"_id":"6a9cf02e4de09d5ab60786dd","slug":"video-got-only-two-and-three-quarter-minutes-of-time-in-the-legislative-assembly-2026-09-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"विधानसभा में सिर्फ पौने तीन मिनट मिला समय, सफाई कर्मियों का मुद्दा नहीं उठा पाया: टोहाना विधायक परमवीर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा में सिर्फ पौने तीन मिनट मिला समय, सफाई कर्मियों का मुद्दा नहीं उठा पाया: टोहाना विधायक परमवीर सिंह
टोहाना से कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह ने विधानसभा में बोलने के लिए कम समय दिए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि सदन में उन्हें सिर्फ पौने तीन मिनट का समय मिला, जिसके कारण वह कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात नहीं रख पाए।
रविवार को जारी किए अपने बयान में विधायक परमवीर सिंह ने कहा कि वह विधानसभा के लिए कई मुद्दे लिखकर ले गए थे, लेकिन समय कम होने की वजह से वह उन पर चर्चा नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि उनका सबसे मुख्य मुद्दा सफाई कर्मचारियों को पक्का करने का है, जिसे वह शुरू से ही उठाते आ रहे हैं।
विधायक ने कहा, "मैंने पहले भी कई बार यह मांग उठाई है कि चाहे गांव में लगे हों, चाहे शहर में, सभी सफाई कर्मचारियों को पक्का किया जाए। ये लोग कई सालों से सेवा दे रहे हैं। इनका पक्का होना पूरा हक है और इनकी सारी मांगें जायज हैं।"
परमवीर सिंह ने सरकार से मांग की कि सफाई कर्मचारियों को पक्का करने का तुरंत ऐलान किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार को इस वर्ग की अनदेखी नहीं करनी चाहिए और जल्द से जल्द इन्हें नियमित करने की घोषणा करनी चाहिए। उनका कहना था कि कम समय मिलने के कारण वह इस महत्वपूर्ण विषय पर सदन में विस्तार से अपनी बात नहीं रख पाए, जिसका उन्हें मलाल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।