फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Line losses reach up to 96% in six villages of Tohana

Fatehabad News: टोहाना के छह गांवों में 96 फीसदी तक पहुंचा लाइन लॉस

Sat, 05 Sep 2026 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 05 Sep 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Line losses reach up to 96% in six villages of Tohana
शहर के बिजली सब-डिवीजन में बिल जमा करावते उपभोक्ता। संवाद
फतेहाबाद। टोहाना डिवीजन के छह गांवों में बिजली चोरी और बकाया बिलों से लाइन लॉस करीब 96 फीसदी तक पहुंच गया है। कन्हड़ी, समैन, डांगरा, बलियाला, कमालवाला और नांगला में निगम लगातार कार्रवाई कर रहा है। इन 6 गांवों पर 32.40 करोड़ रुपये का बिल बकाया है।
विज्ञापन

बिजली निगम के अनुसार इन गांवों में निर्धारित लोड और वास्तविक बिजली खपत में बड़ा अंतर है। इससे लाइन लॉस बढ़ रहा है। अधिक लोड के इस्तेमाल से बिजली व्यवस्था पर भी अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है।
विज्ञापन

गांव कन्हड़ी में करीब 200 एंपीयर का लोड निर्धारित है। इसके विपरीत मौके पर उपभोक्ताओं की ओर से करीब 1000 एंपीयर तक लोड चलाया जा रहा है। निर्धारित क्षमता से कई गुना अधिक खपत होने से निगम को भारी लाइन लॉस का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम की ओर से बिजली चोरी रोकने और बकाया बिलों की वसूली के लिए गांवों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद बिलों का भुगतान नहीं हो पा रहा है।
निगम अधिकारियों का कहना है कि वास्तविक खपत और निर्धारित लोड के बीच अंतर कम करना जरूरी है। इससे लाइन लॉस घटेगा और बिजली व्यवस्था पर दबाव भी कम होगा।



--------

गांव -उपभोक्ता - बिल बकाया



कन्हड़ी -438 - 1543.25

समैन -828 - 1364.38



नांगला -298 - 96.97

डांगरा -297 - 91.67



बलियाला -194 - 86.18

कमालवाला -83 - 57.20
(राशि लाख में)
--------

छह गांवों में 678 कनेक्शन काटे
निगम ने बकाया बिलों की वसूली और बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए इन छह गांवों में अभियान चलाया है। कार्रवाई के दौरान अब तक 678 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे जा चुके हैं। निगम की टीमों की ओर से बकाया बिल जमा नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं ग्रामीणों की ओर से बिजली के निगम के कर्मचारियों को गांव में जाने से बार-बार रोका जा रहा है।



----------

2138 उपभोक्ताओं पर 32 करोड़ 40 लाख रुपये बकाया

इन छह गांवों में कुल 2138 उपभोक्ताओं पर करीब 32 करोड़ 40 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है। बिल जमा नहीं करवाने के कारण निगम के राजस्व पर भी इसका सीधा असर पड़ रहा है। बिजली निगम के टोहाना डिवीजन के सीए देवीलाल ने बताया कि बकाया राशि की वसूली के लिए उपभोक्ताओं को बिल जमा करवाने के लिए कहा जा रहा है और भुगतान नहीं करने पर नियमानुसार कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है।

--------

लाइन लॉस कम करना निगम के लिए बना चुनौती

छह गांवों में 96 फीसदी तक लाइन लॉस होना बिजली निगम के लिए चुनौती बना हुआ है। निगम की ओर से बिजली चोरी रोकने, अवैध कनेक्शनों पर कार्रवाई करने और बकाया बिलों की वसूली के लिए अभियान तेज किया गया है। इन गांवों में लाइन लॉस को कम करने के साथ बकाया राशि की वसूली करना है ताकि बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।

-------------


:: टाेहाना डिवीजन के 6 गांवों में लाइन लॉस और बिजली बिल की बकाया राशि अधिक है। उपभोक्ताओं से अपील है कि वे अपना बकाया बिजली बिल जमा करवा दें ताकि निगम को कनेक्शन न काटने पड़े।
- संजय सिंगला, सिटी एसडीओ, बिजली निगम, टोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed