फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Left the government nursery, but the thread of dreams remained unbroken

Fatehabad News: सरकारी नर्सरी छूटी, सपनों की डोर नहीं टूटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Left the government nursery, but the thread of dreams remained unbroken
फतेहाबाद। गांव चंद्रावल के कबड्डी क्लब में खेलने वाले ​खिलाड़ी। संवाद
फतेहाबाद। सुविधाओं के अभाव में हौसले को ढाल बनाकर सपनों को संवारने की बानगी गांव चंद्रावल में नजर आती है। यहां वर्ष 2026 में एकता कबड्डी क्लब से सरकारी खेल नर्सरी का तमगा हटा तो बच्चों के भविष्य पर संकट के बादल मंडराने लगे।
विज्ञापन

ऐसे में कोच प्रहलाद सिंह जाखड़ ने अपनी जेब से राशि खर्च कर, ठेके की जमीन पर ऐसा मंच तैयार किया जहां सुबह-शाम 70-80 बच्चे अपना हुनार निखार रहे हैं। हालिया स्कूल गेम्स में क्लब के 15 प्रतिभावान खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर जगह बनाकर अपनी क्षमता का लोहा मनवाया।
विज्ञापन

क्लब के अधिकांश खिलाड़ी गरीब परिवारों से हैं। सरकारी सहायता से उन्हें नियमित पौष्टिक आहार और जरूरी सुविधाएं मिल जाती थीं। इस बार नर्सरी का नवीनीकरण नहीं होने से खिलाड़ियों के लिए डाइट का खर्च जुटाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह-शाम कराया जाता है अभ्यास :
कोच ने बताया कि आर्थिक दिक्कतों के बावजूद बच्चों की मेहनत में कमी नहीं आने दी जा रही। मैदान में सुबह और शाम अभ्यास कराया जाता है। खिलाड़ियों की तकनीक, फिटनेस और खेल की बारीकियों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। क्लब से प्रशिक्षण लेने वाले कई खिलाड़ी ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में पहचान बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed