फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sanitation workers expressed their protest by burning copies of the orders

Fatehabad News: आदेशों की प्रतियां फूंककर सफाई कर्मचारियों ने जताया विरोध

Sat, 05 Sep 2026 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 05 Sep 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers expressed their protest by burning copies of the orders
विधायक के अवास पर प्रदर्शन करते नोटिस की प्रति जलाते हुए सफाई कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टोहाना। पिछले लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे सफाई कर्मचारियों का आंदोलन शनिवार को और तेज हो गया। प्रधान रविंद्र के नेतृत्व में कर्मचारियों ने कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह के आवास के बाहर प्रदर्शन किया।
इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के काम पर लौटने के आदेशों की प्रतियां फूंककर रोष जताया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर कर्मचारी नेता रविंद्र ने कहा कि टोहाना के विधायक परमवीर सिंह उनकी जायज मांगों को विधानसभा में मजबूती के साथ नहीं उठा रहे हैं। इसी के विरोध में उनके आवास के सामने प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार नोटिस जारी कर कर्मचारियों पर काम पर लौटने का दबाव बनाना चाहती है लेकिन वे इन धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक हड़ताल जारी रहेगी। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed