{"_id":"6853d7dc0f3cc47cb502fa90","slug":"video-former-minister-son-and-cps-supporter-were-not-allowed-to-sit-on-the-stage-2025-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री के बेटे और सीपीएस समर्थक को मंच पर बैठने नहीं दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री के बेटे और सीपीएस समर्थक को मंच पर बैठने नहीं दिया
कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रतिया और टोहाना के बाद वीरवार को फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र की बैठक वीरवार को श्रीराम सेवा समिति धर्मशाला में हुई। बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक वाम्शी चंद रेड्डी, पर्यवेक्षक पूर्व मंत्री अतर सिंह सैनी, राहुल मक्कड़ और सतपाल पहलवान मौजूद रहे। बैठक सुबह 10 बजे शुरू हुई। आखिर में केंद्रीय पर्यवेक्षक वाम्शी चंद रेड्डी ने संबोधित किया। जैसे ही संबोधन शुरू हुआ तो पूर्व मुख्य संसदीय सचिव (सीपीएस) प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा के समर्थक गुलबहार सिंह रिटोल और गोपाल चौधरी पहुंचे और सीधा मंच पर बैठने लगे। केंद्रीय पर्यवेक्षक वाम्शी चंद रेड्डी ने इसी दौरान दोनों को कहा कि पहले तो आप लेट आए हो और फिर सीधा मंच पर आकर बैठ गए। मंच की बजाय सामने की कुर्सियों पर बैठने के निर्देश दिए। बता दें कि गुलबहार सिंह रिटोल पूर्व मंत्री हरमिंदर सिंह के बेटे हैं। स्व. हरमिंदर सिंह पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बंसीलाल की सरकार में कृषि मंत्री रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।