{"_id":"6ad67e615cbebd712b032205","slug":"lanka-built-of-gold-blazed-due-to-hanumans-prowess-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-163245-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: हनुमान के पराक्रम से दहकी सोने से बनी लंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: हनुमान के पराक्रम से दहकी सोने से बनी लंका
Tue, 20 Oct 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
रामलीला मंचन में हनुमान द्वारा अशोक वाटिका उजाड़ने और रावण दरबार का दृश्य:संवाद
रतिया। बाबा बंदा सिंह बहादुर गुरुद्वारा में शक्ति नाटक क्लब की रामलीला के दसवें दिन रविवार रात लंका दहन प्रसंग का मंचन हुआ। कलाकारों ने हनुमान के लंका पहुंचने, अशोक वाटिका उजाड़ने और रावण के दरबार में संवादों के दृश्यों को जीवंत किया।
मंच पर माता सीता की खोज में लंका पहुंचे हनुमान अशोक वाटिका में माता सीता से मिलते हैं। वे भगवान श्रीराम के लिए उनकी निशानी लेकर लौटने की तैयारी करते हैं। इसी बीच अशोक वाटिका में फल खाने और पेड़-पौधे उखाड़ने से राक्षसों में खलबली मच जाती है। रावण अपने बेटे अक्षय कुमार को हनुमान को पकड़ने भेजता है। युद्ध में हनुमान अक्षय कुमार का वध कर देते हैं।
इसके बाद मेघनाद हनुमान को नागपाश में बांधकर रावण के दरबार में ले जाता है। यहां हनुमान और रावण के बीच तीखे संवाद होते हैं। रावण उनकी पूंछ में आग लगाने का आदेश देता है। पूंछ में लगी आग से हनुमान सोने की लंका में आग लगा देते हैं।
विज्ञापन
आगे के प्रसंग में विभीषण भगवान श्रीराम के पास पहुंचकर युद्ध टालने के लिए दूत भेजने का सुझाव देते हैं। इसके बाद अंगद को शांति वार्ता के लिए रावण के दरबार में भेजने की लीला का मंचन किया गया।
कार्यक्रम में युवा अरोड़वंश सभा के प्रधान डॉ. पीयूष अरोड़ा, सती मंदिर पंजाब मल कमेटी के प्रधान सोमनाथ गर्ग और ब्लॉक समिति चेयरमैन विकास भानी खेड़ा मुख्य अतिथि रहे। समापन पर क्लब प्रधान राजेश सेतिया और कार्यकारिणी सदस्यों ने अतिथियों को पटका पहनाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।