Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Food Safety Department conducts raids ahead of Diwali; 12 samples of sweets and dairy products collected in Ratia
{"_id":"6ae5dce69661f934f70d443a","slug":"video-food-safety-department-conducts-raids-ahead-of-diwali-12-samples-of-sweets-and-dairy-products-collected-in-ratia-2026-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिवाली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, रतिया में मिठाई और डेयरी उत्पादों के 12 सैंपल लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, रतिया में मिठाई और डेयरी उत्पादों के 12 सैंपल लिए
रतिया।
दिवाली के त्योहार को देखते हुए बाजार में मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में फूड सेफ्टी अधिकारी रवि कुमार के नेतृत्व में विभागीय टीम ने रतिया की विभिन्न डेयरी और मिठाई की दुकानों पर छापेमारी कर कुल 12 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए।
जांच अभियान के दौरान टीम ने डेयरी प्रतिष्ठानों से पनीर, देसी घी और मिश्रित दूध के एक-एक नमूने एकत्रित किए। वहीं, मिठाई की दुकानों से खोया बर्फी के तीन, खोया पेड़ा का एक, रसगुल्ले के दो, मिल्क केक का एक, स्पंज रसगुल्ले का एक और काजू कतली का एक सैंपल लिया गया। इस प्रकार विभाग की टीम ने कुल 12 नमूने भरकर जांच के लिए एकत्रित किए।
फूड सेफ्टी अधिकारी रवि कुमार राठी ने बताया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। टीम ने रतिया में टोहाना रोड पर दो, बुढलाडा रोड पर तीन, फतेहाबाद रोड पर दो और मुख्य बाजार में एक दुकान सहित 8 दुकानों पर
खाद्य पदार्थों के नमूने लिए हैं। उन्होंने बताया कि त्योहार के दौरान विशेष रूप से दूध, पनीर, घी और खोया से तैयार होने वाली मिठाइयों की गुणवत्ता पर नजर रखी जा रही है, ताकि उपभोक्ताओं को मिलावट रहित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।
उन्होंने बताया कि
विभाग की ओर से एकत्रित किए गए सभी 12 सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उनमें मिलावट की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। रिपोर्ट में किसी प्रकार की अनियमितता या मिलावट पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि त्योहार के दौरान उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ रोकने के लिए बाजार में खाद्य पदार्थों की जांच का अभियान जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।