{"_id":"6aa6a3b0665b89ee520b0034","slug":"video-fatehabad-new-office-bearers-elected-for-four-posts-in-the-trade-board-elections-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: व्यापार मंडल चुनाव में चार पदों पर नए पदाधिकारी निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: व्यापार मंडल चुनाव में चार पदों पर नए पदाधिकारी निर्वाचित
फतेहाबाद। व्यापारमंडल अनाजमंडी को नए पदाधिकारी मिल गए है। शहर के दीप होटल में रविवार को व्यापार मंडल के तीन वर्षीय कार्यकाल के लिए चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया सुबह 9 बजे शुरू हुई और शाम 4 बजे तक मतदान हुआ। व्यापार मंडल के चार पदों उपप्रधान, सचिव, सह-सचिव और कोषाध्यक्ष के लिए कुल आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। चुनाव दौरान व्यापारियों में उत्साह देखने को मिला।
चुनाव अधिकारी गोपाल राय चौधरी ने बताया कि व्यापार मंडल के कुल 283 मतदाताओं में 15 महिलाएं और 268 पुरुष मतदाता शामिल है। मतदान के दौरान कुल 274 वोट पोल हुए। वहीं, कोषाध्यक्ष और सचिव के पद पर एक -एक मत रद्द हुआ। 9 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने मतदान केंद्र तक नहीं पहुंचे। शाम 5 बजे चुनाव कमेटी की ओर से परिणाम घोषित किए गए। वहीं, व्यापार मंडल के प्रधान पद के लिए रमेश कुमार का नाम सर्वसम्मति से चुना गया। वरिष्ठ उपप्रधान पद के लिए सुरेश जिंदल का ही नामांकन दाखिल हुआ था, जिसके चलते उन्हें भी सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया गया।
------
सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी हारे
इस बार व्यापार मंडल के चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के दौरान सभी 6 पदों पर सर्वसम्मति बनी थी। जिसमें प्रधान रमेश तनेजा और वरिष्ठ उपप्रधान सुरेश जिंदल को चुना गया। इन पदों पर सर्वसम्मति जारी रही, जिससे इन दो पदों पर चुनाव नहीं हुए। इसके अलावा उपप्रधान पर हरभजन कंबोज को सर्वसम्मति से चुना जा रहा था लेकिन चुनाव के बाद उनकी 84 मतों से हार हुई। कोषाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र कुमार को चुना गया, लेकिन उनकी 11 मतों से हार हुई। स-सचिव पद के लिए राजेंद्र कुमार को चुना गया, लेकिन 32 मतों से उनकी हार हुई। जबकि बागराम को सर्वसम्मति से चुना गया था और चुनाव के नतीजे घोषित होने के दौरान वें 23 मतों से जीते
------
इस प्रकार रहे चुनाव के नतीजे
उपप्रधान पद के लिए कृष्ण कुमार और हरभजन कम्बोज के बीच मुकाबला हुआ। घोषित परिणाम के अनुसार कृष्ण कुमार को 179 मत और हरभजन कम्बोज को 95 मत मिले। कृष्ण कुमार ने 84 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। सचिव पद के लिए बागाराम और ज्ञानचंद आमने-सामने थे। बागराम को 153 और ज्ञानचंद को 120 मत मिले। इस परिणाम में बागाराम को 23 मतों से विजयी घोषित किया गया। सह-सचिव पद पर राजेंद्र कुमार और सुरजीत कुमार के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें राजेंद्र कुमार को 121 तथा सुरजीत कुमार को 153 मत मिले। सुरजीत कुमार ने 32 मतों के अंतर से जीत हासिल की। कोषाध्यक्ष पद के लिए सुरेंद्र कुमार को 131 और नवीन कुमार को 142 नवीन कुमार को 11 मतों से विजयी घोषित किया गया। चुनाव अधिकारी गोपाल राय चौधरी ने बताया कि पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों प्रमाण पत्र जारी कर दिए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।