फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A flight of dreams on wheels; the East advancing towards a golden destination

Fatehabad News: पहियों पर पूर्व की सपनों की उड़ान, स्वर्णिम मंजिल की ओर बढ़ते कदम

Sun, 13 Sep 2026 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 13 Sep 2026 10:06 PM IST
विज्ञापन
A flight of dreams on wheels; the East advancing towards a golden destination
​खिलाडी पूर्व
फतेहाबाद। छोटी उम्र में बड़े सपनों की रफ्तार थामे 11 वर्षीय पूर्व ने स्केटिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर उसने अपनी प्रतिभा की चमक दिखाई है।
विज्ञापन

पायनियर कॉन्वेंट स्कूल की कक्षा छठी में पढ़ने वाला पूर्व पिछले दो वर्षों से स्केटिंग का नियमित अभ्यास कर रहा है। पहियों पर संतुलन साधते हुए उसकी रफ्तार लगातार बढ़ रही है। तकनीक को निखारने और गति बढ़ाने के लिए वह हर दिन पसीना बहाता है।
विज्ञापन

जिला स्तर पर मिली सफलता ने उसके हौसले को नई उड़ान दी है। अब उसकी नजर प्रतियोगिताओं में पहला स्थान हासिल करने पर है। इसके लिए वह अभ्यास के साथ अपनी कमजोरियों को भी दूर करने में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार और स्कूल का प्रोत्साहन उसके सपनों को मजबूती दे रहा है। कम उम्र में मिली यह उपलब्धि उसके लिए मंजिल नहीं बल्कि नई शुरुआत है। पूर्व अब बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा का रंग बिखेरने की तैयारी में है। पहियों की रफ्तार के साथ उसके सपने भी आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed