{"_id":"6ad899357ce4aaddf70515e7","slug":"video-fatehabad-dc-reprimands-officials-over-delays-in-paddy-lifting-inspects-ratia-grain-market-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"धान उठान में देरी पर फतेहाबाद डीसी ने अधिकारियों को लगाई फटकार, रतिया अनाज मंडी का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान उठान में देरी पर फतेहाबाद डीसी ने अधिकारियों को लगाई फटकार, रतिया अनाज मंडी का निरीक्षण किया
अनाज मंडी में धान उठान की धीमी गति पर उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने अधिकारियों को फटकार लगाई। बुधवार को रतिया अनाज मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे डीसी ने धान खरीद, उठान और किसानों की सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में खरीदे गए धान का उठान समय पर सुनिश्चित किया जाए, ताकि मंडी में फसल का अनावश्यक जमाव न हो और किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मंडी में धान की आवक, खरीद प्रक्रिया, गेट पास जारी करने और परिवहन व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने खरीद एजेंसियों, मार्केट कमेटी और उठान से जुड़े विभागों के अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उठान में तेजी लाने के लिए पर्याप्त वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और पूरी प्रक्रिया की नियमित निगरानी की जाए।
गेट पास प्रक्रिया में देरी न हो
डीसी ने गेट पास जारी करने की प्रक्रिया का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसल की आवक दर्ज करने से लेकर गेट पास जारी करने और खरीद तक की सभी प्रक्रियाएं नियमानुसार और पारदर्शी ढंग से पूरी की जाएं। किसानों को फसल मंडी में लाने, गेट पास बनवाने और खरीद के दौरान अनावश्यक इंतजार न करना पड़े, इसके लिए उचित प्रबंध किए जाएं।
उपायुक्त ने कहा कि खरीद कार्य से जुड़े सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभाएं। किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उनका शीघ्र समाधान किया जाए। खरीद, गेट पास, परिवहन या उठान में किसी प्रकार की बाधा आने पर उसका समय रहते निपटारा किया जाए।
उन्होंने अधिकारियों को गांवों की अनाज मंडियों में चल रहे खरीद कार्यों की भी लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। डीसी ने स्पष्ट किया कि किसानों की सुविधा, धान की सुचारू खरीद और खरीदी गई फसल का समय पर उठान सुनिश्चित करने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस मौके पर एसडीएम सुरेंद्र सिंह, मार्केट कमेटी सचिव ओमप्रकाश चहल, उपनिदेशक एवं जिला सूचना जनसंपर्क अधिकारी अमित पंवार, मार्केट कमेटी प्रधान राजकुमार मेहता, उपप्रधान कुलवंत सिंह, व्यापार मंडल प्रधान दर्शन गर्ग, हेफेड की प्रचेजर अनीता राठी, संदीप सिंह, नरेश धुन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।