Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Fatehabad: Councilors fail to turn up for no-confidence motion vote; Chairperson Preeti Khanna retains her post.
{"_id":"6a997cb80ba29b804102b3a4","slug":"video-fatehabad-councilors-fail-to-turn-up-for-no-confidence-motion-vote-chairperson-preeti-khanna-retains-her-post-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: अविश्वास प्रस्ताव की वोटिंग में नहीं पहुंचे पार्षद, बची चेयरपर्सन प्रीति खन्ना की कुर्सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: अविश्वास प्रस्ताव की वोटिंग में नहीं पहुंचे पार्षद, बची चेयरपर्सन प्रीति खन्ना की कुर्सी
फतेहाबाद। जिला मुख्यालय पर स्थित लघु सचिवालय में वीरवार को रतिया की नगरपालिका चेयरपर्सन प्रीति खन्ना के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव बिना किसी वोटिंग के ही खारिज हो गया व चेयरपर्सन अपनी कुर्सी बचाने में पूरी तरह कामयाब रहीं। लघु सचिवालय में अविश्वास प्रस्ताव पर एडीसी एवं चुनाव अधिकारी अनुराग ढालिया की मौजूदगी में मतदान की प्रक्रिया संपन्न होनी तय की गई थी, जिसके लिए प्रशासन द्वारा तमाम तैयारियां भी पूरी कर ली गई थीं। हालांकि, तय समय तक एक भी पार्षद मौके पर वोट डालने के लिए नहीं पहुंचा। पार्षदों की अनुपस्थिति के कारण अविश्वास प्रस्ताव अपने आप ही गिर गया, जिसके साथ ही प्रीति खन्ना की कुर्सी पूरी तरह सुरक्षित हो गई। अविश्वास प्रस्ताव को लेकर जानकारी देते हुए एडीसी अनुराग ढालिया ने बताया कि प्रशासन की ओर से पूरी तैयारियां की गई थी, लेकिन कोई पार्षद वोट करने नहीं पहुंचा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।