Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Fatehabad: Chankothi and Khan Mohammad won their respective matches on the second day of the cricket tournament.
{"_id":"6aff164581899c00380e8717","slug":"video-fatehabad-chankothi-and-khan-mohammad-won-their-respective-matches-on-the-second-day-of-the-cricket-tournament-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: दूसरे दिन क्रिकेट प्रतियोगिता में चनकोठी और खान मोहम्मद ने जीती प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: दूसरे दिन क्रिकेट प्रतियोगिता में चनकोठी और खान मोहम्मद ने जीती प्रतियोगिता
फतेहाबाद। शहर के सेक्टर-10 स्थित दशहरा मैदान में वीरवार को दूसरे दिन प्रतियोगिता में भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता का आयोजन सुंदर नगर क्रिकेट कमेटी की ओर से करवाया जा रहा है। दूसरे दिन 12 टीमों के बीच मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर पहुंचे जिला अध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने प्रतियोगिता की पहली गेंद खेलकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। खेलों से न केवल शारीरिक क्षमता बढ़ती है, बल्कि अनुशासन, आपसी सहयोग और टीम भावना जैसे गुणों का भी विकास होता है। ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। इस दौरान कमेटी के सदस्य अशोक पातड़, जसप्रीत सिंह, बिल्ला भाउ, अजय भाटी. अमित बागड़ी सहित मंच संचालक जैकी हड़ोली आदि मौजूद रहे। कमेटी सदस्य अशोक पातड़ ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 48 टीमों ने पंजीकरण करवाया है। विभिन्न टीमों के बीच मुकाबले करवाए जाएंगे और बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमें अगले चरण में प्रवेश करेंगी। दूसरे दिन मैदान में खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।