Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Electricity department employees in Tohana fatehabad submitted a memorandum to Congress MLA Paramvir Singh's private secretary.
{"_id":"6a93d1688c73eee37f03867e","slug":"video-electricity-department-employees-in-tohana-fatehabad-submitted-a-memorandum-to-congress-mla-paramvir-singhs-private-secretary-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना: बिजली कर्मचारियों ने कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह के निजी सचिव को सौंपा ज्ञापन; विधानसभा में निजीकरण समेत अन्य मुद्दों को उठाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना: बिजली कर्मचारियों ने कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह के निजी सचिव को सौंपा ज्ञापन; विधानसभा में निजीकरण समेत अन्य मुद्दों को उठाने की मांग
बिजली बोर्ड से जुड़े चारों कर्मचारी संगठनों के संयुक्त मोर्चे ने रविवार को कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह के कार्यालय में उनके निजी सचिव सुखपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा।
कर्मचारी नेताओं ने बताया कि हरियाणा विधानसभा का सत्र चल रहा है। इस सत्र में बिजली कर्मचारियों की मांगों को प्रमुखता से उठाया जाए, इसके लिए प्रदेश के सभी 90 विधायकों को ज्ञापन दिया जा रहा है। इसी कड़ी में टोहाना में ज्ञापन सौंपा गया।
यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार द्वारा थोपी जा रही निजीकरण की नीति, स्मार्ट मीटर योजना और अन्य कर्मचारी विरोधी फैसलों का वे पुरजोर विरोध करते हैं। ज्ञापन में इन फैसलों को वापस लेने की मांग की गई है। इस मौके पर सीवीसी यूनियन, कर्मचारी एसोसिएशन और महासंघ सहित चारों संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
मोर्चे के पदाधिकारी रामनिवास ने बताया कि अगर सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो आगे आंदोलन को तेज किया जाएगा। ऊपर से मोर्चे की जो भी कॉल आएगी, उसका पूरी तरह से पालन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सोमवार को सभी लेवल पर दो घंटे का गेट-गेट प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान कर्मचारी अपने-अपने कार्यालयों के गेट पर इकट्ठा होकर सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।