Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Elderly cyclist dies after being struck by a tractor-loader in Ratiya; post-mortem refused pending action.
{"_id":"6abbafb5ccaa857bf80f2c50","slug":"video-elderly-cyclist-dies-after-being-struck-by-a-tractor-loader-in-ratiya-post-mortem-refused-pending-action-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"रतिया में ट्रैक्टर-लोडर की चपेट में आने से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत, कार्रवाई की मांग पर पोस्टमार्टम से इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रतिया में ट्रैक्टर-लोडर की चपेट में आने से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत, कार्रवाई की मांग पर पोस्टमार्टम से इनकार
रतिया। सरदूलगढ़ कैंची-फतेहाबाद रोड पर सोमवार देर शाम को दुकान से ट्रैक्टर-लोडर बाहर निकालते समय उसकी चपेट में आने से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद मंगलवार सुबह मृतक के परिजनों ने जिम्मेदार व्यक्ति की गिरफ्तारी और हादसे में शामिल लोडर को कब्जे में लेने की मांग को लेकर पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया। पुलिस द्वारा लोडर कब्जे में लेने और एक युवक को हिरासत में लिए जाने के बाद परिजन शांत हुए और पोस्टमार्टम करवाकर शव का अंतिम संस्कार किया।
वार्ड नंबर 15 निवासी राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके करीब 65 वर्षीय पिता जीत सिंह सोमवार शाम करीब सवा सात बजे साइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जब वह महांगा सिंह वर्क्स की गली के पास पहुंचे तो वर्कशॉप के अंदर खड़े ट्रैक्टर-लोडर को बाहर निकाला जा रहा था। इसी दौरान लोडर की चपेट में आने से जीत सिंह ट्रैक्टर-लोडर और गली की दीवार के बीच दब गए।
हादसे में उनके सिर और छाती पर गंभीर चोटें आईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गली की दीवार भी क्षतिग्रस्त होकर गिर गई। मौके पर मौजूद परिजनों और राहगीरों ने घायल को नागरिक अस्पताल रतिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार :-
मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के दौरान मृतक के परिजनों ने रोष जताते हुए कहा कि जब तक हादसे के जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक वे न तो पोस्टमार्टम करवाएंगे और न ही शव लेंगे। सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी परवीन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी परवीन ने बताया कि
पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रैक्टर-लोडर को कब्जे में ले लिया। साथ ही वर्कशॉप संचालक के बेटे व लोडर चालक सुखविंदर सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। इसके बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए सहमत हुए और शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।