Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Dispute over painting a shop shutter in Bhuna; manager and his wife allegedly assaulted; CCTV footage goes viral.
{"_id":"6aaf5f978112264f6b0961f5","slug":"video-dispute-over-painting-a-shop-shutter-in-bhuna-manager-and-his-wife-allegedly-assaulted-cctv-footage-goes-viral-2026-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"भूना में दुकान के शटर पर रंग कराने को लेकर विवाद, मैनेजर व पत्नी से मारपीट का आरोप; सीसीटीवी फुटेज वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूना में दुकान के शटर पर रंग कराने को लेकर विवाद, मैनेजर व पत्नी से मारपीट का आरोप; सीसीटीवी फुटेज वायरल
पुरानी जनता धर्मशाला में दुकान के शटर पर रंग कराने को लेकर किराएदार और धर्मशाला के मैनेजर के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान मैनेजर और उसकी पत्नी के साथ मारपीट किए जाने की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मामले में मैनेजर अमनदीप और उसकी पत्नी राधा कुमारी ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शिकायतकर्ता अमनदीप ने बताया कि शुक्रवार देर शाम धर्मशाला की दुकान का किराएदार मनोज परवाना वहां पहुंचा। आरोप है कि आते ही उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। मैनेजर के अनुसार, जब उसने दुकान के शटर पर रंग कराने को लेकर अपनी सफाई देने का प्रयास किया तो मनोज ने उसके साथ हाथापाई करते हुए उसे जमीन पर पटक दिया और लाठी से हमला किया। पति के साथ मारपीट होते देख बीच-बचाव करने पहुंची राधा कुमारी के साथ भी हाथापाई किए जाने का आरोप है। पूरी घटना धर्मशाला में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
अमनदीप ने बताया कि संबंधित दुकानदार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है और कभी-कभार ही दुकान खोलता था,जोकि खाली है। लंबे समय से दुकान बंद रहने के कारण शटर पूरी तरह जंग खा चुका था। इसी वजह से धर्मशाला प्रबंधन की ओर से शटर पर रंग करवा दिया गया था। इसी बात को लेकर दुकानदार नाराज था।मनोज परवाना ने मारपीट के आरोपों से इनकार किया है।
उसका कहना है कि वह दुकान का किराया देता है, लेकिन पिछले कई दिनों का किराया बकाया होने के कारण उसे नोटिस दिया गया था। उसने बकाया राशि में से 10 हजार रुपए जमा भी करवाए हैं। मनोज के अनुसार, उसकी दुकान के शटर पर कैपरी गोल्ड लोन का विज्ञापन लगा दिया गया था। इसी संबंध में वह मैनेजर से बातचीत करने के लिए धर्मशाला पहुंचा था। उसने कहा कि उसने किसी के साथ मारपीट नहीं की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।