Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Body of unidentified young man found in Fatehabad Branch Canal; police have placed it in the mortuary for 72 hours for identification.
{"_id":"6acf38fe3e42ba577707022e","slug":"video-body-of-unidentified-young-man-found-in-fatehabad-branch-canal-police-have-placed-it-in-the-mortuary-for-72-hours-for-identification-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद ब्रांच नहर में मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस ने पहचान के लिए 72 घंटे शवगृह में रखवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद ब्रांच नहर में मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस ने पहचान के लिए 72 घंटे शवगृह में रखवाया
टोहाना बाईपास से लोहाखेड़ा की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर फतेहाबाद ब्रांच नहर में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार नहर में रात के समय पानी बंद था, सुबह जलस्तर कम होने पर शव दिखाई दिया। राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और समाजसेवी नवजोत सिंह ढिल्लों को भी बुलाया गया। नवजोत सिंह ढिल्लों के सहयोग से शव को नहर से बाहर निकलवाकर टोहाना के शवगृह में रखवाया गया ताकि उसकी पहचान हो सके।
मृतक की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उसने काले रंग की टी-शर्ट, गहरे नीले रंग की पैंट और नीले रंग का अंडरवियर पहना हुआ था। उसके एक कान में बाली भी पहनी हुई थी।
मामले में पुलिस अधिकारी जसपाल ने बताया कि शव की पहचान के लिए आसपास के थानों और जिलों में सूचना भेज दी गई है। शव को 72 घंटे तक शवगृह में रखा जाएगा। पहचान न होने पर नियमानुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा।
समाजसेवी नवजोत सिंह ढिल्लों ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई इस युवक को पहचानता है तो नजदीकी थाने में सूचना दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।