Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Amar Ujala’s ‘Maa Tujhe Pranam’ event held at Manohar Memorial College; kin of brave women and freedom fighters honored.
{"_id":"6abbafe32b5fbd09c703ff94","slug":"video-amar-ujalas-maa-tujhe-pranam-event-held-at-manohar-memorial-college-kin-of-brave-women-and-freedom-fighters-honored-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"मनोहर मैमोरियल कॉलेज में अमर उजाला का ‘मां तुझे प्रणाम’ कार्यक्रम, वीरांगनाओं व स्वतंत्रता सेनानियों के वारिस सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनोहर मैमोरियल कॉलेज में अमर उजाला का ‘मां तुझे प्रणाम’ कार्यक्रम, वीरांगनाओं व स्वतंत्रता सेनानियों के वारिस सम्मानित
फतेहाबाद। अमर उजाला की ओर से एमएम काॅलेज में मां तुझे प्रमाण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अमर उजाला की तरफ से देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले बलिदानियों की विरागंनाओं, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके वारिसों को सम्मानित किया गया। एमएम कॉलेज के सेमिनार हॉल में आयोजित कार्यक्रम में समाज के लिए सेवा करने वाली संस्थाओं के पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि की भूमिका भाई कन्हैया आश्रम सिरसा के मुख्य सेवादार पदमश्री अवार्डी गुरविंद्र सिंह और उद्यान विकास अधिकारी पवन बाना ने की। अध्यक्षता कॉलेज के प्रिंसीपल डॉ. गुरचरण दास ने की। कार्यक्रम में मंच संचालन शिक्षाविद् देवेंद्र सिंह दहिया और सुशील बंसल ने किया।
मुख्यातिथि भाई कन्हैया आश्रम सिरसा के मुख्य सेवादार पदमश्री अवार्डी गुरविंद्र सिंह ने कहा कि देश की आजादी के स्वतंत्रता सेनानियों और भगत सिंह ने जो सपने देखें थे सही अर्थों में वो आज भी अधूरे है। एक विकसित देश तभी होगा जब सभी को रोजगार, स्वास्थ्य और अच्छी शिक्षा मिले। इसके लिए सरकार को कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि देशहित के लिए हर अभिभावक को चाहिए कि अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए जरुर पढ़ाएं।
उद्यान विकास अधिकारी डॉ. पवन ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी एक ऐसी सोच है जो आसमान को भी जमीन पर ला दें। आज शहीदों के हर वारिस, परिजन को उन पर गर्व है।
प्रिंसीपल डॉ. गुरचरण दास ने कहा कि भारत माता को मां का दर्जा दिया गया है। इसने असहनीय पीड़ाएं सहन करके हर नागरिक को अपने आंचल में जगह दी है। जागो संस्था व अखिल भारतीय शहीद सम्मान संघर्ष समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दहिया ने कहा कि देश की रक्षा में स्वतंत्रता सेनानियों का अतुल्यनीय योगदान है। वीरों और बहादुरों के बलिदान की बदौलत ही आज की पीढ़ी आजादी की हवा में सांस ले रही है। इसे कभी भी भूलाया नहीं जा सकता है। जिंदगी संस्था के अध्यक्ष हरदीप सिंह ने कहा कि हर विद्यार्थी को अपनी विरासत को बचाए रखने के लिए गुरु, माता-पिता का सम्मान करना चाहिए। शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों का व उनके परिजनाें के अतुल्नीय योगदान को कभी भूलाया नहीं जा सकता है।
नागरिक अधिकार मंच के संयोजक राजीव सेतिया ने कहा कि देश के लिए जान न्यौछावर करने वाले हर बलिदानी पर हमें गर्व है और समाज के सरोकार में हर नागरिक का सहयोग है। फतेहाबाद जिले ने 1987 के दंगों से लेकर कई बड़ी विपदाएं देखी और झेली है। यह क्षेत्र आज भी भाईचारे की मिसाल है। सिटी वेल्फेयर क्लब के अध्यक्ष विनोद अरोड़ा ने कहा कि देश के लिए जीने के लिए हर नागरिक को नशे के खिलाफ आवाज उठानी होगी। तभी देश का आने वाला भविष्य बचेगा। कार्यक्रम में छात्रा खुशबू और करुणा ने देशभक्ति पर गीत प्रस्तुत किया। इसे सभी ने सराहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ.शर्मा आईकेयर एंड लेसिक सेंटर के संचालक डॉ.विनोद शर्मा, लाइफ केयर अस्पताल के संचालक डॉ.पंकुश अरोड़ा व एक्सेस टू अब्राॅड के संचालक दीपक नागपाल का सहयोग रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।