{"_id":"68595c04dc9e8e985105eac5","slug":"video-supply-of-unfiltered-water-to-homes-2025-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: बिना फिल्टर किए पानी की घरों में हो रही आपूर्ति, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी: बिना फिल्टर किए पानी की घरों में हो रही आपूर्ति, ग्रामीण परेशान
शहर से सटे गांव रावलधी जलघर से पानी उपचारित किए बिना ही आपूर्ति की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले दो सालों से इसी ढर्रे पर पेयजल आपूर्ति की जा रही है। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराने के बाद भी नतीजा सिफर है और इससे ग्रामीणों में रोष है। सोमवार को ग्रामीणों ने जलघर पर पहुंचकर रोष जताया।
बता दें कि गांव रावलधी में जलघर से बिना फिल्टर किया पानी सप्लाई के दौरान घरों में पहुंच रहा है और इसके चलते ग्रामीणों में जनस्वास्थ्य विभाग के प्रति रोष बना है। उन्होंने प्रशासन से गांव में फिल्टर युक्त पानी की आपूर्ति कराने की मांग की है। साथ ही जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वो काई भी कड़ा कदम उठाने को विवश होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।