Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Charkhi Dadri News
›
Charkhi Dadri: Darkness on NH-148B for six months; 57 streetlights non-functional, poles missing at 22 locations
{"_id":"6adf301ae4baec0a250c77fe","slug":"video-charkhi-dadri-darkness-on-nh-148b-for-six-months-57-streetlights-non-functional-poles-missing-at-22-locations-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: एनएच-148बी पर छह माह से अंधेरा, 57 स्ट्रीट लाइटें बंद; 22 जगह पोल गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी: एनएच-148बी पर छह माह से अंधेरा, 57 स्ट्रीट लाइटें बंद; 22 जगह पोल गायब
चरखी दादरी। भिवानी-नारनौल राष्ट्रीय राजमार्ग-148बी पर लोहारू चौक ओवरब्रिज से महेंद्रगढ़ चौक और ऑटो मार्केट तक सड़क सुरक्षा व्यवस्था बदहाल है। करीब डेढ़ किलोमीटर के मार्ग पर छह महीने से 57 स्ट्रीट लाइटें बंद हैं, जबकि 22 स्थानों पर पोल क्षतिग्रस्त या गायब हैं। डिवाइडर से लोहे की ग्रिल भी नदारद हैं।
स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, अंधेरे के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। बेसहारा पशु भी अक्सर वाहनों की चपेट में आकर घायल होते हैं। कई बार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।
छह महीने में क्यों नहीं सुधरी व्यवस्था? बंद लाइटें, क्षतिग्रस्त पोल और गायब ग्रिल सड़क सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट करना चाहिए कि अब तक मरम्मत क्यों नहीं हुई। सड़क खंड के रखरखाव की जिम्मेदारी सत्यापित कर एनएचएआई को खामियां दूर करने की समयसीमा तय करनी चाहिए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।