{"_id":"6919c5e7f0241450de010c3c","slug":"video-46-roadways-buses-sent-from-dadri-for-maharaja-shoor-saini-function-2025-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: महाराजा शूर सैनी समारोह के लिए दादरी से भेजी 46 रोडवेज बसें, यात्री हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी: महाराजा शूर सैनी समारोह के लिए दादरी से भेजी 46 रोडवेज बसें, यात्री हुए परेशान
नारनौल में आयोजित राज्यस्तरीय महाराजा शूर सैनी समारोह के लिए 46 बसें भेजने के बाद बस स्टैंड़ पर यात्रियों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ा। विभिन्न रूटों पर जाने वाले यात्रियों को घंटों तक बुथ पर खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ा। वहीं, इसके अलावा लंबी दूरी पर जाने वाले यात्री इधर उधर भटकते हुए निजी वाहनों के जरिए ही मुकाम तक पहुंच पाए। परेशान यात्रियों ने सरकार से बस डिपो के लिए अतिरिक्त बसें देने की मांग की है, ताकि यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
रविवार को नारनौल में आयोजित महाराजा शूर सैनी समारोह तक कार्यकर्ताओं को पहुंचाने के लिए स्थानीय रोडवेज डिपो की ओर से 46 बसों को रवाना किया गया था। बसों की व्यवस्था करने के लिए विभाग ने लंबे रूटों पर चलने वाली नागौर, सीकर, भिवानी-जयपुर रूट से एक-एक वहीं,, अलवर व दिल्ली रूट से दो-दो बसों को हटा कर व्यवस्था की गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।