{"_id":"6ad9f254d8e21efcbc0f55c4","slug":"video-six-trained-police-dogs-showcased-their-skills-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"पुलिस के छह प्रशिक्षित श्वानों ने दिखाया हुनर, लुवास के 81 विद्यार्थियों ने देखा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के छह प्रशिक्षित श्वानों ने दिखाया हुनर, लुवास के 81 विद्यार्थियों ने देखा प्रदर्शन
हरियाणा पुलिस के कुरुक्षेत्र स्थित के-9 डॉग सेंटर में लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास), हिसार के 81 विद्यार्थियों ने पुलिस श्वानों की कार्यप्रणाली को करीब से देखा। छह प्रशिक्षित श्वानों ने नशीले पदार्थों, संदिग्ध व्यक्तियों के सुराग और विस्फोटकों की पहचान करने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों को बताया गया कि पुलिस के काम में श्वानों की भूमिका कितनी अहम है और उन्हें इस जिम्मेदारी के लिए किस तरह तैयार किया जाता है।
प्रदर्शन में हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) के चार नार्को डॉग, स्टेट क्राइम ब्रांच का एक ट्रैकर डॉग और सीआईडी का एक विस्फोटक पहचानने वाला श्वान शामिल रहा। श्वानों ने परिसर, वाहनों और सामान की तलाशी लेकर अपनी दक्षता दिखाई। विस्फोटक पहचानने वाले श्वान ने रुमाल सर्च का अभ्यास भी किया। प्रशिक्षकों के निर्देशों का पालन करते हुए श्वानों ने बुनियादी अभ्यासों का प्रदर्शन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।