{"_id":"69d4a91c8720cacbac0ad285","slug":"questions-about-the-5kg-gas-cylinder-scheme-in-haryana-workers-are-not-getting-timely-supplies-2026-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में 5KG गैस सिलेंडर योजना पर सवाल: मजदूरों को नहीं मिल रही समय पर सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में 5KG गैस सिलेंडर योजना पर सवाल: मजदूरों को नहीं मिल रही समय पर सप्लाई
हरियाणा सरकार द्वारा मजदूरों को 5-5 किलो के गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग नजर आ रही है। कई इलाकों में मजदूरों को न तो इस योजना की सही जानकारी मिल पा रही है और न ही समय पर सिलेंडर उपलब्ध हो पा रहे हैं। अशोक नगर निवासी धीर काली ने बताया कि पिछले 15 दिनों से उन्हें छोटा गैस सिलेंडर नहीं मिल पाया है, जिसके चलते उन्हें मजबूरी में फिर से चूल्हे का सहारा लेना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर समय पर सिलेंडर मिल जाता, तो उन्हें इस परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। स्थिति की गंभीरता इस बात से समझी जा सकती है कि 2 किलो के छोटे सिलेंडर की गैस, जिसकी कीमत सामान्य तौर पर करीब 60 रुपये प्रति किलो होनी चाहिए, वह अनौपचारिक बाजार में 300 रुपये प्रति किलो तक बेची जा रही है। इससे साफ है कि सप्लाई की कमी और निगरानी के अभाव का फायदा उठाकर मुनाफाखोरी की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।