{"_id":"6ad1de46cbf25cf562052479","slug":"news-of-iitian-baba-s-death-turns-out-to-be-a-rumour-hisar-police-reveals-the-truth-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"आईआईटियन बाबा की मौत की खबर निकली अफवाह, हिसार पुलिस ने बताई सच्चाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटियन बाबा की मौत की खबर निकली अफवाह, हिसार पुलिस ने बताई सच्चाई
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: Chandra Prakash Neeraj
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:50 PM IST
Link Copied
महाकुंभ से चर्चा में आए आईआईटियन बाबा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार उनके चर्चा में आने कारण हरियाणा के हिसार शहर के एक होटल में उनका शव मिलने की खबर का वायरल होना है। होटल के एक कमरे में उनकी मौत होने की खबर तेजी से फैल गई, लेकिन ऐसा हुआ क्यों हुआ आइए आपको बताते हैं। दरअसल 10 अक्तूबर शनिवार को हिसार के पीएलए निवासी राहुल जैन ने आत्महत्या कर ली थी। आईआईटी से उत्तीर्ण रहे राहुल जैन के कमरे से एक गैस सिलिंडर, मुंह पर बंधी पॉलीथिन और एक सुसाइड नोट मिला। नोट में लिखा हुआ था कि ‘गैस तकलीफ नहीं देती, आसानी से मर जाऊंगा। मौत से पहले राहुल ने एक वीडियो भी बनाया था जिसमें उसने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया और स्वजन को अपना ध्यान रखने की बात कही। पुलिस के अनुसार राहुल ने चेहरा गले तक पॉलिथीन बैग से ढका और सिलिंडर की पाइप गर्दन के निचले हिस्से से पॉलिथीन में डालकर ऊपर टाई बांध ली। ताकि पाइप निकले नहीं। इसके बाद सिलिंडर की नोब ऑन कर ली। धीरे-धीरे उसके शरीर में ऑक्सीजन कम होती रही और हीलियम गैस का स्तर बढ़ता गया और मौत हो गई। स्वजनों के अनुसार राहुल दिन में ध्यान लगाता था और उसकी मां भी ध्यान करती है। राहुल को लंबे समय तक ध्यान करने पर परिवार के लोग टोकते भी थे। राहुल जैन के आत्महत्या करने के तरीके और आत्महत्या से पहले तरीके खोजने की घटना चर्चा में आ गई। इसी बीच इस घटना को झज्जर निवासी 'आईआईटियन बाबा' अभय सिंह ग्रेवाल से जोड़ दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।