{"_id":"6ad22a7a375aa6858d00f9c7","slug":"congress-issues-notices-to-two-female-leaders-over-controversy-during-black-day-event-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-1151256-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: काला दिवस कार्यक्रम में विवाद को लेकर कांग्रेस ने दो महिला नेताओं को थमाए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: काला दिवस कार्यक्रम में विवाद को लेकर कांग्रेस ने दो महिला नेताओं को थमाए नोटिस
विज्ञापन
पराग शर्मा और गजना लांबा से सात दिन में जवाब तलब
अनुशासन समिति ने कथित अमर्यादित व्यवहार पर मांगा स्पष्टीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। फरीदाबाद में काला दिवस कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद के मामले में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति ने दो महिला नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। बल्लभगढ़ से कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी पराग शर्मा और फरीदाबाद की पूर्व जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष गजना लांबा को सात दिन के भीतर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए गए हैं। समिति ने दोनों से स्पष्ट करने को कहा है कि कथित अनुशासनहीनता और पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने के मामले में उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति के अध्यक्ष धर्मपाल सिंह मलिक की ओर से जारी नोटिस में आठ अक्तूबर को जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के तत्वावधान में आयोजित काला दिवस कार्यक्रम का उल्लेख किया गया है। नोटिस के मुताबिक शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पराग शर्मा और गजना लांबा के बीच विवाद हुआ। दोनों पर अमर्यादित व्यवहार करने, झगड़े की स्थिति पैदा करने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप लगाए गए हैं।
समिति ने अपने नोटिस में कहा है कि विरोध प्रदर्शन का उद्देश्य शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से अपनी बात रखना था। ऐसे कार्यक्रम के दौरान आपसी विवाद सामने आना पार्टी के अनुशासन और संगठनात्मक मर्यादाओं के विपरीत है। नोटिस में इस घटनाक्रम को पार्टी की सार्वजनिक छवि और नेताओं की संगठनात्मक जिम्मेदारी से भी जोड़कर देखा गया है।
विज्ञापन
कारण बताओ नोटिस में विवाद को पुलिस थाने तक ले जाने और मीडिया के सामने सार्वजनिक करने पर भी सवाल उठाए गए हैं। अनुशासन समिति के अनुसार पार्टी के भीतर उत्पन्न विवादों का समाधान संगठन के सक्षम नेतृत्व और निर्धारित प्रक्रिया के जरिए किया जाना चाहिए। नोटिस में कहा गया है कि मामले को पुलिस और मीडिया तक ले जाने से पार्टी की आंतरिक एकता, संगठनात्मक गरिमा और सार्वजनिक छवि प्रभावित हुई है। समिति ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय में जवाब नहीं मिलने या स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाए जाने की स्थिति में उपलब्ध तथ्यों और अभिलेखों के आधार पर एकतरफा कार्रवाई की जा सकती है।