फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana athletes return after bringing honor to the Tricolor in Japan

जापान में तिरंगे का मान बढ़ाकर लौटे हरियाणा के खिलाड़ी: दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत, सीएम करेंगे सम्मानित

Sun, 25 Oct 2026 10:13 AM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 25 Oct 2026 10:13 AM IST
सार

जापान में आयोजित एशियाई और पैरा एशियाई खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर देश की पदक तालिका में अहम योगदान दिया। प्रदेश के खिलाड़ियों ने एशियाई खेलों में 31 पदक जीते।

विज्ञापन
Haryana athletes return after bringing honor to the Tricolor in Japan
खिलाड़ियों का दिल्ली में हुआ स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जापान में तिरंगे का मान बढ़ाकर लौटे हरियाणा के खिलाड़ियों का दिल्ली एयरपोर्ट पर सुबह 4:20 बजे जोरदार स्वागत हुआ। ढोल-नगाड़ों की थाप, उत्साह और अपनों के चेहरे पर खुशी ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों का जश्न मनाया। एयरपोर्ट पर खेल विभाग के अधिकारी, सीनियर कोच और खिलाड़ियों के पारिवारिक सदस्य स्वागत के लिए पहुंचे। अपने चहेते खिलाड़ियों को सामने देखकर परिजनों के चेहरे खिल उठे। खिलाड़ियों का स्वागत कर उन्हें बधाई दी गई।

विज्ञापन




 जापान में आयोजित एशियाई और पैरा एशियाई खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर देश की पदक तालिका में अहम योगदान दिया। प्रदेश के खिलाड़ियों ने एशियाई खेलों में 31 पदक जीते, इनमें 9 स्वर्ण, 9 रजत और 13 कांस्य पदक शामिल हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से प्रदेश में खुशी का माहौल है। 
विज्ञापन


30 अक्तूबर को भिवानी में सजेगा सम्मान का मंच
खेल मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि खिलाड़ियों की उपलब्धियों के सम्मान में हरियाणा सरकार 30 अक्तूबर को भिवानी के भीम स्टेडियम में राज्यस्तरीय समारोह आयोजित करेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि समारोह में करीब 185 करोड़ रुपये की नकद पुरस्कार राशि वितरित की जाएगी। एशियाई खेलों के 134 खिलाड़ियों को करीब 133 करोड़ रुपये और पैरा एशियाई खेलों के 37 खिलाड़ियों को करीब 52 करोड़ रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे। खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों से भी सम्मानित करने की योजना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत 
खिलाड़ियों के कठिन परिश्रम और उपलब्धियों का जश्न बना। अब खिलाड़ियों को भिवानी में होने वाले समारोह का इंतजार है, जहां उनकी मेहनत को सरकारी सम्मान और पुरस्कार राशि के रूप में पहचान मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed