{"_id":"6a5e21b5f6a059d70d064604","slug":"haryana-weather-alert-orange-alert-for-heavy-rain-from-july-20-to-22-threat-to-crops-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Haryana Weather Alert: 20 से 22 जुलाई तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, फसलों पर खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Weather Alert: 20 से 22 जुलाई तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, फसलों पर खतरा
प्रदेश में रविवार से मानसून के फिर से सक्रिय होने और अगले तीन दिन भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है जिससे हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है लेकिन 20 से 22 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इससे अधिकतर जिलों में मानसून की मेहरबानी दिखेगी। शनिवार को सूबे के अधिकतर जिलों में 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तापमान और उमस का माहौल रहा। कृषि विशेषज्ञ ने जल्दी ही बारिश नहीं होने की स्थिति में फसलों में भारी नुकसान की आशंका जताई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि सिरसा और रोहतक में दिन का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 4.2 डिग्री ज्यादा था। हिसार का तापमान 39.7 डिग्री दर्ज किया जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है। करनाल में सामान्य से 2.7 और महेंद्रगढ़ में सामान्य से 2.9 डिग्री ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। रोहतक में रात का तापमान 30.8 डिग्री रहा तो सामान्य से 4.2 डिग्री ज्यादा था। रविवार को प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में हल्की से मध्यम श्रेणी की बारिश के आसार हैं लेकिन अगले तीन दिन भारी बारिश की संभावना है। इसके बाद 30 जुलाई तक रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में इस बार अब तक सामान्य से 20 से 35 प्रतिशत तक कम बारिश हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।