{"_id":"6a8587cb9822c02b8b0e2ca4","slug":"demand-for-permanent-employment-of-hkrn-employees-congress-staged-a-sit-in-in-panchkula-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"HKRN कर्मचारियों को पक्का करने की मांग, कांग्रेस का पंचकूला में धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HKRN कर्मचारियों को पक्का करने की मांग, कांग्रेस का पंचकूला में धरना
हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों को नियमित करने और प्रदेश में नियमित भर्तियां शुरू करने की मांग को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को पंचकूला में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष चौधरी दीपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह समेत सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान एचकेआरएन कर्मचारियों को पक्का करने का वादा किया था, लेकिन सरकार बनने के बाद भी कर्मचारियों का भविष्य अधर में है। उनका कहना है कि एचकेआरएन के माध्यम से कर्मचारियों से ठेका प्रथा के तहत काम लिया जा रहा है, जबकि उन्हें समान कार्य के लिए समान वेतन समेत स्थायी कर्मचारियों जैसी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।