{"_id":"6a3f84e3ca248407d008229c","slug":"beed-sujra-a-unique-village-in-haryana-is-where-cultivating-flowers-not-grains-has-changed-the-fortunes-of-2026-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा का अनोखा गांव बीड़ सुजरा, जहां अनाज नहीं फूलों की खेती से बदल गई किसानों की किस्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा का अनोखा गांव बीड़ सुजरा, जहां अनाज नहीं फूलों की खेती से बदल गई किसानों की किस्मत
राष्ट्रीय राजमार्ग - 44 से करीब 12 किलोमीटर दूर शाहाबाद-लाडवा सड़क पर स्थित है गांव बीड़ सुजरा। करीब 2000 लोगों की आबादी वाले इस गांव के खेत अनाज कम फूल के रूप में सोना ज्यादा उगलते हैं। छोटी जोत के किसान होने के कारण यहां परंपरागत खेती की जगह फूलों की खेती इनकी प्राथमिकता बन गई है। फूलों की खेती ने इस गांव के लोगों की तकदीर बदल दी है। बीते 40 से 50 साल में यह स्थान दिल्ली, पंजाब, देहरादून और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के खरीदारों और फूल बेचने वालों दोनों के लिए प्रमुख केंद्र बन गया है। यह गांव हरियाणा का एकमात्र गांव है जहां फूलों का बाजार सजता है। फूलों की खेती करने वालों गांव के प्रमुख किसानों में शामिल जोगिंदर बताते हैं कि वर्ष 1914 में दिल्ली से विस्थापित होकर आए किसान बीड़ सुजरा, पीपली, सुंदरपुर और बीड़ गांवों में बस गए। शुरुआत में जीविकोपार्जन के लिए परंपरागत खेती ही करते थे। करीब 50 बरस पहले एक खेत में सर्दियों के मौसम में गेंदे के कुछ फूल खिल गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।