फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Goa Express collides with a track maintenance trolley; one railway worker killed, another critically injured

रतलाम मंडल में रेल हादसा: गोवा एक्सप्रेस की टक्कर से एक रेलकर्मी की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Fri, 16 Oct 2026 03:12 PM IST
शाजापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: शाजापुर ब्यूरो Updated Fri, 16 Oct 2026 03:12 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में मक्सी-पीर उमरोद रेलखंड पर ट्रैक की मरम्मत के दौरान गोवा एक्सप्रेस ने रेलवे ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में एक रेलकर्मी की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के कारण करीब आधे घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा। रेलवे ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Goa Express collides with a track maintenance trolley; one railway worker killed, another critically injured
मौके पर खड़ी ट्रेन और जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया। मक्सी और पीर उमरोद रेलवे स्टेशन के बीच ग्राम झोंकर के पास ट्रैक मेंटेनेंस के दौरान गोवा एक्सप्रेस ट्रेन ने स्थायी मार्ग निरीक्षक की ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में एक रेलकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के चलते करीब आधे घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा। रेलवे की टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई के बाद यातायात बहाल कराया।

विज्ञापन


ट्रैक की मरम्मत के दौरान ट्रेन ने मारी टक्कर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेरछा रेलवे स्टेशन से करीब 14 किलोमीटर दूर मक्सी-पीर उमरोद रेलखंड पर झोंकर रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक की मरम्मत और सुधार का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान मक्सी की ओर से आ रही डायवर्टेड गोवा एक्सप्रेस ट्रेन ने ट्रैक मेंटेनेंस के लिए इस्तेमाल की जा रही स्थायी मार्ग निरीक्षक की ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रॉली बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


हादसे में भगवानसिंह की मौके पर मौत, दिलीप जायसवाल गंभीर
हादसे में ट्रैक सुधारक रेलकर्मी भगवानसिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, कर्मचारी दिलीप जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों कर्मचारी शाजापुर जिले के बलियासोन निवासी बताए गए हैं। घायल कर्मचारी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधे घंटे तक थमा रहा रेल परिचालन
दुर्घटना की सूचना मिलते ही रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। हादसे के कारण रेल परिचालन करीब आधे घंटे तक प्रभावित रहा। रेलवे कर्मचारियों की मदद से स्थिति को संभालने के बाद रेल यातायात फिर से सुचारू कराया गया।


रेलवे ने शुरू की हादसे के कारणों की जांच
रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि मक्सी-पीर उमरोद के बीच गोवा एक्सप्रेस ट्रेन और ट्रॉली के बीच टक्कर हुई है। इस दुर्घटना में एक रेलकर्मी की मौत हुई है, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना के कारण करीब आधे घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा, जिसे रेलवे की टीम ने तत्काल कार्रवाई कर बहाल करा दिया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed