Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
When a four-month pregnant woman was found HIV positive, her in-laws threw her out of the house
{"_id":"6781e6336b18a7825e0d4ffd","slug":"when-a-four-month-pregnant-woman-was-found-hiv-positive-her-in-laws-threw-her-out-of-the-house-bhiwani-news-c-21-hsr1033-542496-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: चार माह की गर्भवती एचआईवी पाॅजिटिव मिली तो ससुरालजनों ने घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: चार माह की गर्भवती एचआईवी पाॅजिटिव मिली तो ससुरालजनों ने घर से निकाला
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 11 Jan 2025 11:36 AM IST
Link Copied
भिवानी। लोहारू पुलिस थाना अंतर्गत क्षेत्र में आने वाले एक गांव की रहने वाली चार माह की गर्भवती महिला एचआईवी पॉजिटिव मिली तो ससुरालजनों ने घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला की शिकायत पर लोहारू पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। लोहारू पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि उसकी शादी 27 नवंबर 2023 को तोशाम क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति से हुई थी। शादी से पहले वह पूरी तरह से स्वस्थ थी। इस समय वह चार माह की गर्भवती है। उसकी सास ने उसका चिकित्सक से चेकअप कराया तो जांच में उसकी रिपोर्ट एचआईवी पॉजिटिव पाई गई। इसके बाद ससुराल वालों ने उसे तंग करना शुरू कर दिया और जबरन गर्भपात कराने की धमकी दी।इस पर उसने गर्भपात से मना कर दिया तो ससुराल वालों ने साजिश कर उसे गाड़ी में बैठाया ओर फिर उसके गांव से 500 मीटर दूर जबरन उसे गाड़ी से नीचे धकेल दिया। इसके बाद गाड़ी को भगा ले गए। वह किसी तरह अपने घर पहुंची और आपबीती बताई। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी पति के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
मुजफ्फरपुर जिले की दो बेटियों ने बढ़ाया जिले का मान नेशनल गेम्स में चयन।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।