Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Review of academic quality and school administration: Meeting of school heads and DDOs held in Loharu
{"_id":"6ab7a946456b478a860d84d2","slug":"video-review-of-academic-quality-and-school-administration-meeting-of-school-heads-and-ddos-held-in-loharu-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"शैक्षणिक गुणवत्ता एवं विद्यालयी व्यवस्थाओं की समीक्षा, लोहारू में स्कूल मुखियाओं एवं डीडीओ की बैठक आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शैक्षणिक गुणवत्ता एवं विद्यालयी व्यवस्थाओं की समीक्षा, लोहारू में स्कूल मुखियाओं एवं डीडीओ की बैठक आयोजित
खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय लोहारू में आज खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रभा की अध्यक्षता में खंड के सभी राजकीय विद्यालयों के स्कूल मुखियाओं एवं डीडीओ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी भिवानी डॉ. निर्मल दहिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। मीटिंग में पहुंचते ही खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जिला शिक्षा अधिकारी भिवानी द्वारा पौधरोपण किया गया। शनिवार की बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता को और बेहतर बनाने तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं विद्यालयी व्यवस्थाओं की समीक्षा करना रहा।
बैठक को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रभा ने कहा कि विद्यालयों में विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर को ऊंचा उठाना सभी शिक्षकों एवं स्कूल मुखियाओं की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कक्षा 10वीं एवं 12वीं के बोर्ड परिणामों में शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों की नियमित मॉनिटरिंग, कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रयास तथा शिक्षकों द्वारा योजनाबद्ध तैयारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी विद्यालय मुखियाओं से विभागीय दिशा-निर्देशों का समयबद्ध पालन करने का आह्वान किया।
जिला शिक्षा अधिकारी भिवानी डॉ. निर्मल दहिया ने कहा कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने सभी स्कूल मुखियाओं एवं डीडीओ को निर्देश दिए कि विद्यालयों में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से बोर्ड कक्षाओं के परिणामों में सुधार, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति तथा विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाए रखने पर जोर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।