{"_id":"69241bf014e06f23220fa02a","slug":"video-vaish-college-became-the-overall-champion-in-the-youth-festival-2025-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: युवा महोत्सव में ओवरऑल चैंपियन बना वैश्य महाविद्यालय, छात्रों ने मनाया जीत का जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: युवा महोत्सव में ओवरऑल चैंपियन बना वैश्य महाविद्यालय, छात्रों ने मनाया जीत का जश्न
चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय का युवा महोत्सव उत्कर्ष वर्ष 2025 में ओवरऑल चैंपियन बना। वैश्य महाविद्यालय में सोमवार सुबह जीत का जश्न मनाया गया। इस दौरान ट्रॉफी हाथ में लेकर प्रतिभागी टीमों के विजेता विद्यार्थियों ने ढोल की थाप पर थिरककर अपनी खुशी का इजहार किया। इस मौके पर वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के अध्यक्ष विधायक घनश्याम सर्राफ ने भी छात्रों को शुभकामनाएं दीं। वहीं, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने युवा महोत्सव में अर्जित उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान महाविद्यालय परिसर में विजेता टीमों के प्रतिभागी एकत्रित हुए।
प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने बताया कि महाविद्यालय के टीमों ने युवा महोत्सव के लिए करीब सप्ताह भर पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी थी। ये जीत विद्यार्थियों की अथक मेहनत का नतीजा है। कार्यक्रम में ट्रस्टी बृजलाल सर्राफ और सेल्फ फाइनेंस विभाग की डॉयरेक्टर डॉ प्रोमिला सुहाग ने भी विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।