नई अनाज मंडी में किसानों की फसलों के सही मूल्यांकन और उन्हें उचित दाम दिलाने की दिशा में मंडी एसोसिएशन ने पहल की है। व्यापारियों के सामूहिक सहयोग से मंडी परिसर में नई तकनीक से लैस अत्याधुनिक लैब स्थापित की गई है। इससे विशेष रूप से सरसों की गुणवत्ता की जांच अधिक सटीक और पारदर्शी तरीके से हो सकेगी।
ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के प्रधान नरेश बंसल उर्फ भुरू ने बताया कि नई लैब स्थापित होने से किसानों को अपनी फसल की गुणवत्ता की सटीक रिपोर्ट मिल सकेगी। इसके आधार पर उन्हें उपज का उचित मूल्य मिलने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि नई तकनीक से जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और किसानों के मन में किसी तरह का असमंजस नहीं रहेगा।
उन्होंने बताया कि पहले पुरानी तकनीक और लैब के कारण कई बार टेस्टिंग रिपोर्ट में अंतर सामने आता था। इससे किसान अपनी फसल की गुणवत्ता और भाव को लेकर संतुष्ट नहीं हो पाते थे। नई लैब से इस समस्या को दूर करने का प्रयास किया गया है।
नरेश बंसल ने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति का प्रयास नहीं है, बल्कि मंडी एसोसिएशन और व्यापारियों की सामूहिक पहल है। व्यापारियों ने अपनी ओर से धनराशि जुटाकर लैब स्थापित कराई है। इसका उद्देश्य मंडी की कार्यप्रणाली को अधिक विश्वसनीय, निष्पक्ष और किसान हितैषी बनाना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।