Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Seven-year-old boy travels by train from Rewari to Bhiwani; Child Welfare Committee hands him over to his family
{"_id":"6ab626be20236c21c8094e80","slug":"video-seven-year-old-boy-travels-by-train-from-rewari-to-bhiwani-child-welfare-committee-hands-him-over-to-his-family-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में बैठ रेवाड़ी से भिवानी पहुंचा सात साल का लड़का, बाल कल्याण समिति ने परिजनों को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में बैठ रेवाड़ी से भिवानी पहुंचा सात साल का लड़का, बाल कल्याण समिति ने परिजनों को सौंपा
ट्रेन में बैठकर सात साल का एक लड़का रेवाड़ी से भिवानी पहुंच गया। लावारिस हालत में मिले इस बच्चे को बाल कल्याण समिति भिवानी को सौंपा गया। जिसके बाद इस बच्चे के परिजनों को तलाश उन्हें सुपुर्द किया।
बाल कल्याण समिति भिवानी के चेयरमैन एडवोकेट प्रदीप सिंह तंवर ने बताया कि भिवानी के रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर 2 व 3 पर एक बच्चा घूमते हुए आरपीएफ को मिला। जिन्होंने लावारिस हालत में घूम रहे बच्चे को बाल कल्याण समिति के हवाले कर दिया। बच्चे की काउंसलिंग के बाद पता चला कि वह रेवाड़ी से ट्रेन में बैठकर यहां तक पहुंचा है। हालांकि शुरूआत में बच्चे ने काउंसलिंग के दौरान अलग-अलग जगह बताई, जिससे काफी देर तक तो बच्चे के कहां से है इसका पता नहीं चल पाया।
काफी प्रयासों के बाद पैतृक गांव राजस्थान के जिला करोली का पता चला औरसंबंधित थानों में संपर्क करके बच्चे की पहचान के लिए प्रयास किए। दूसरी तरफ लापता हुए बच्चे के परिजनों ने भी तलाश शुरू कर दी थी। रेवाड़ी में बच्चे के लापता होने की रपट दर्ज की गई थी। जिसके बाद भिवानी बाल कल्याण समिति से संपर्क साधा गया। भिवानी पहुंचे लड़के के पिता ने बताया कि वह राजस्थान के करोली जिला का रहने वाला है। फिलहाल उसका परिवार रेवाड़ी के गांव में रहता है और खुद मेहनत मजदूरी करता है। उसके चार बच्चे हैं तीन लड़के और एक लड़की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।