{"_id":"6ab626c5a29f025b0609501a","slug":"video-awareness-campaign-against-plastic-in-loharu-jute-bags-distributed-to-street-vendors-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"लोहारू में प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता अभियान, रेहड़ी संचालकों को जूट के थैले वितरित किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहारू में प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता अभियान, रेहड़ी संचालकों को जूट के थैले वितरित किए
लोहारू नगर पालिका की ओर से शहर में प्लास्टिक के प्रयोग पर रोक लगाने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। नगर पालिका सचिव तेजपाल तंवर के मार्गदर्शन में तथा जेई कृष्ण सैनी के नेतृत्व में नगर पालिका कर्मचारियों ने शहर के विभिन्न स्थानों का दौरा कर लोगों और रेहड़ी संचालकों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया।
अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर रेहड़ी संचालकों को जूट के थैले वितरित किए गए तथा उन्हें प्लास्टिक की थैलियों के स्थान पर कपड़े व जूट से बने थैलों का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। नगर पालिका टीम ने लोगों को बताया कि प्लास्टिक का अत्यधिक उपयोग पर्यावरण के लिए नुकसानदायक है और इससे नालियों में अवरोध के साथ-साथ गंदगी की समस्या भी बढ़ती है।
सचिव तेजपाल तंवर ने कहा कि स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने के लिए आमजन की भागीदारी जरूरी है। दुकानदारों, रेहड़ी संचालकों और आम नागरिकों को प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना चाहिए और खरीदारी के लिए कपड़े या जूट के थैलों का इस्तेमाल करना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।