Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Protest launched at the District Civil Hospital in Bhiwani over the death of a newborn baby.
{"_id":"6ad85cdc8165a6619c04bd84","slug":"video-protest-launched-at-the-district-civil-hospital-in-bhiwani-over-the-death-of-a-newborn-baby-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में नवजात शिशु बच्चे की मौत मामले में जिला नागरिक अस्पताल में शुरू किया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में नवजात शिशु बच्चे की मौत मामले में जिला नागरिक अस्पताल में शुरू किया धरना
जिला नागरिक अस्पताल के जच्चा बच्चा वार्ड के बाहर बैंक कॉलोनी निवासी कुलदीप के साथ जनसंगठनों ने धरना शुरू कर दिया। शुक्रवार को नागरिक अस्पताल के जच्चा बच्चा वार्ड में बेड पर डिलीवरी के दौरान मौत हो गई थी। मृतक नवजात शिशु के पिता कुलदीप ने चिकित्सकों पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए थे वहीं शव का चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया था। इसके बाद परिजनों ने बच्चे का शव लेने से इंकार कर दिया। वहीं मानवाधिकार आयोग ने भी इस मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए आपरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की बात कही है।
नागरिक अस्पताल परिसर में धरने पर बैठे कुलदीप ने बताया कि उनका बच्चा तो जा चुका है, मगर चिकित्सक व स्टाफ की लापरवाही से किसी जच्चा और बच्चा की जान ना जाए इसके लिए यहां पुख्ता व्यवस्था होनी चाहिए वहीं इलाज में लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
कुलदीप ने यह भी मांग की है कि अस्पताल में रंगीन अल्ट्रासाउंड की सुविधा हो और चिकित्सकों की जवाबदेही भी तय की जाए वहीं जनसंगठनों के कामरेड ओमप्रकाश और गो रक्षा दल जिला अध्यक्ष संजय परमार ने भी लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक मांगे पूरी नहीं होती तब तक धरना जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।