{"_id":"6899ee2957b33295a70c00d5","slug":"video-national-women-commission-chairperson-vijaya-rahatkar-visit-to-bhiwani-2025-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने जन संवाद में सुनी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने जन संवाद में सुनी समस्याएं
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने भिवानी में तीन जिलों भिवानी, चरखी दादरी और झज्जर की जन संवाद में समस्याएं सुनी। पंचायत भवन में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में पीड़ित महिलाओं ने अपनी शिकायतें रखी। जिसमें भिवानी से 19 और झज्जर व चरखी दादरी से आठ-आठ महिलाओं की शिकायतें रखी गई थी। विजया रहजाटकर ने कहा कि आयोग के पास सबसे ज़्यादा घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न व मातृत्व अवकाश के केस आते हैं। उत्तर प्रदेश से सबसे अधिक मामले शामिल हैं। उन्होंने मुस्लिम महिलाओं के हित में तीन तलाक कानून की तरफ हलाला को भी खत्म करने की बात कही। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल लागू होते ही महिलाओं का हर जगह नेतृत्व व आत्मविश्वास बढ़ेगा। उन्होंने लिव इन रिलेशनशिप में रहने वालों को सामाजिक मर्यादा का ध्यान रखने की नसीहत दी वहीं लव मैरिज में माता पिता की सहमति के सवाल पर कहा कि बालिगग होने पर शादी मर्जी से करना बच्चों का अधिकार है, लेकिन भावनात्मक व सामाजिक रूप से माता पिता की सहमति भी गलत नहीं है। कथा वाचक अनिरुद्ध आचार्य व प्रेमानंद द्वारा महिला को लेकर दिए विवादित बयान पर उन्होंने चुपी साधी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।