Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Democracy is under threat from the BJP's rule; constitutional institutions are being taken over: Rao Narendra Singh
{"_id":"6b02d0e416dd0e5bde06fffc","slug":"video-democracy-is-under-threat-from-the-bjps-rule-constitutional-institutions-are-being-taken-over-rao-narendra-singh-2026-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"भाजपा की सत्ता से लोकतंत्र को खतरा, संवैधानिक संस्थाओं पर हो रहा कब्जा : राव नरेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की सत्ता से लोकतंत्र को खतरा, संवैधानिक संस्थाओं पर हो रहा कब्जा : राव नरेंद्र सिंह
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और प्रदेश प्रभारी संजय दत्त रविवार को भिवानी पहुंचे। उन्होंने तिलक भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर संगठन मजबूती और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की।
पत्रकारों से बातचीत में दोनों नेताओं ने भाजपा की केंद्र और हरियाणा सरकार पर जमकर निशाना साधा। राव नरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा की सत्ता से लोकतंत्र को खतरा है और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान गांवों की चौपाल तक पहुंचाया जाएगा। कांग्रेस की मांगों में मुख्य चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी, एसआईआर प्रक्रिया रद्द करने और बैलेट पेपर से चुनाव करवाने की मांग शामिल है।
वहीं प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें हरियाणा की जनता की समस्याओं के बजाय दूसरे राज्यों के चुनावों और विदेश दौरों में ज्यादा रुचि है। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर भी सरकार को घेरा। भाजपा की वाशिंग मशीन पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने वाले नेताओं पर लगे आरोप अचानक कैसे खत्म हो जाते हैं। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने और संगठन मजबूत करने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।