{"_id":"68e7befb24d1d02f5a064b83","slug":"video-construction-of-new-shed-stuck-in-the-grain-market-2025-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: जिला मुख्यालय अनाज मंडी में मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी अटका नए शेड का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: जिला मुख्यालय अनाज मंडी में मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी अटका नए शेड का काम
जिला मुख्यालय की अनाज मंडी में मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी नए शेड का निर्माण काम अटक गया है। हालांकि मुख्यालय की मंडी में चार शेड पहले से ही बने हैं, फिर भी किसानों की फसल को सुरक्षित छत नसीब नहीं हो रही है। हर साल सीजन में करीब डेढ़ लाख क्विंटल फसल को किसान खुले में ही उतारते हैं। बारिश के दौरान भी किसानों की फसल भीग रही हैं वहीं परिंदे भी किसानों की फसल को बर्बाद कर रहे हैं।
भिवानी जिला मुख्यालय में चार मुख्य शेड के अलावा दो खुले प्लेटफार्म बने हैं। मुख्यालय की मंडी में शेड के नीचे अधिकांश आढ़ति अपना माल(अनाज) भंडारित किए हुए हैं। खरीद सीजन शुरू होने के बाद भी कई आढ़ति अपना माल नहीं हटाते। ऐसे में मंडी आने वाले किसानों को फसल खुले में ही उतारनी पड़ती है। कुछ अर्से पहले एक रैली में मुख्यमंत्री ने नए शेड की घोषणा की थी, लेकिन इस पर अभी तक कोई भी प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी है। वहीं हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड के अधिकारी नए शेड की जरूरत को ही नकार रहे हैं, जबकि किसान संगठनों और आढ़तियों की तरफ से नए शेड की कई बार मांग उठ चुकी है। फिलहाल मंडी में कपास और बाजरा की खरीद चल रही है। खुले में पड़ा बाजरा कबूतर खराब कर रहे हैं वहीं बारिश में भी किसानों का बाजरा भीग चुका है। इसी तरह कपास की सुरक्षा के भी कोई प्रबंध नहीं हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।